BCCI ने वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया सीरीज का किया एलान, एक क्लिक में देखें पूरा शेड्यूल
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने गुरुवार को टीम इंडिया के 2026-27 के घरेलू अंतरराष्ट्रीय सीजन का शेड्यूल जारी कर दिया है। ...और पढ़ें
-1774517291428_m.webp)
BCCI ने किया एलान।
HighLights
सबसे पहले वेस्टइंडीज टीम आएगी भारत
साल की शुरुआत में जिम्बाब्वे से होगा मैच
17 शहरों में खेले जाएंगे कुल 22 मुकाबले
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने गुरुवार को टीम इंडिया के 2026-27 के घरेलू इंटरनेशनल सीजन का शेड्यूल जारी किया। आगामी घरेलू सीजन में रोमांचक और एक्शन से भरपूर मुकाबले देखने को मिलेंगे। चार मेहमान टीमें वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया मल्टी फॉर्मेट क्रिकेट खेलने के लिए भारत आएंगी। इस सीजन में 17 शहरों में 22 इंटरनेशनल मैच खेले जाएंगे।
वेस्टइंडीज करेगी शुरुआत
सीजन की शुरुआत वेस्टइंडीज के भारत दौरे से होगी। इस दौरे की शुरुआत 27 सितंबर, 2026 से शुरू होगा। इस दौरान भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज और उसके बाद पांच टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। वनडे मैच त्रिवेंद्रम, गुवाहाटी और न्यू चंडीगढ़ में खेले जाएंगे। टी20 मैच लखनऊ, रांची, इंदौर, हैदराबाद और बेंगलुरु में होंगे।
वेस्टइंडीज का भारत दौरा
- पहला वनडे: 27 सितंबर, त्रिवेंद्रम
- दूसरा वनडे: 30 सितंबर, गुवाहाटी
- तीसरा वनडे: 3 अक्टूबर, न्यू चंडीगढ़
- पहला टी20: 6 अक्टूबर, लखनऊ
- दूसरा टी20: 9 अक्टूबर, रांची
- तीसरा टी20: 11 अक्टूबर, इंदौर
- चौथा टी20: 14 अक्टूबर, हैदराबाद
- पांचवां टी20: 17 अक्टूबर, बेंगलुरु
🚨 News 🚨
— BCCI (@BCCI) March 26, 2026
An action-packed home season awaits 💙#TeamIndia is set to host West Indies, Sri Lanka, Zimbabwe, and Australia for 22 matches across 17 venues 🏟️
More Details 🔽https://t.co/DrhB65D9FU
श्रीलंका की मेजाबानी करेगा
भारत दिसंबर 2026 में श्रीलंका की मेजबानी करेगा। इस दौरान तीन वनडे और तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। वनडे मैच दिल्ली, बेंगलुरु और अहमदाबाद में खेले जाएंगे, जबकि टी20 मैच राजकोट, कटक और पुणे में होंगे।
श्रीलंका का भारत दौरा
- पहला वनडे: 13 दिसंबर, दिल्ली
- दूसरा वनडे: 16 दिसंबर, बेंगलुरु
- तीसरा वनडे: 19 दिसंबर, अहमदाबाद
- पहला टी20: 22 दिसंबर, राजकोट
- दूसरा टी20: 24 दिसंबर, कटक
- तीसरा टी20: 27 दिसंबर, पुणे
3 वनडे मैच खेले जाएंगे
नए साल की शुरुआत में जिम्बाब्वे टीम भारत का दौरा करेगा। इस दौरान तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी। ये मैच कोलकाता, हैदराबाद और मुंबई में होंगे।
जिम्बाब्वे का भारत दौरा
- पहला वनडे: 3 जनवरी, 2027- कोलकाता
- दूसरा वनडे: 6 जनवरी, 2027- हैदराबाद
- तीसरा वनडे: 9 जनवरी, 2027- मुंबई
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी
सीजन का समापन बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के साथ होगा, जिसमें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। यह सीरीज 21 जनवरी, 2027 से नागपुर में शुरू होगी। इसके बाद टेस्ट मैच चेन्नई, गुवाहाटी, रांची और अहमदाबाद में होगी।
खबरें और भी
ऑस्ट्रेलिया का भारत दौरा
- पहला टेस्ट: 21-25 जनवरी 2027, नागपुर
- दूसरा टेस्ट: 2 जनवरी- 2 फरवरी, चेन्नई
- तीसरा टेस्ट: 11-15 फरवरी, गुवाहाटी
- चौथा टेस्ट: 19-23 फरवरी, रांची
- पांचवां टेस्ट: 27 फरवरी से 3 मार्च, अहमदाबाद