यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
IND vs ENG: 251 दिन बाद थामी गेंद और दुनिया को कर दिया हैरान, रोहित शर्मा भी हुए परेशान; Ben Stokes की बात ही अलग है!
बेन स्टोक्स लंबे समय से गेंदबाजी नहीं कर रहे थे। हालांकि टेस्ट के दूसरे दिन शुभमन गिल और रोहित शर्मा के बीच लंबी होती जा रही पार्टनरशिप की वजह से स्टो ...और पढ़ें

HighLights
- 251 दिन बाद बेन स्टोक्स ने की गेंदबाजी
- टीम इंडिया के नाम रहा धर्मशाला टेस्ट का दूसरा दिन
- इंग्लिश गेंदबाजों का हाल रहा बेहाल
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Ben Stokes IND vs ENG: भारत दौरे पर इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स के लिए यूं तो कुछ भी सही नहीं हो रहा है। 12 साल बाद भारत की धरती पर टेस्ट सीरीज जीतने का सपना पहले ही चकनाचूर हो चुका है। इंग्लिश कप्तान से उनका बल्ला भी इस टूर पर रुठा हुआ नजर आया है। हालांकि, धर्मशाला टेस्ट के दूसरे दिन स्टोक्स ने गेंद हाथ में थामते ही हर किसी को हैरान कर दिया। 251 दिन बाद स्टोक्स के हाथ से निकली गेंद ने रोहित शर्मा के भी होश उड़ा दिए।
स्टोक्स ने लूटी महफिल
दरअसल, बेन स्टोक्स लंबे समय से गेंदबाजी नहीं कर रहे थे। हालांकि, टेस्ट के दूसरे दिन शुभमन गिल और रोहित शर्मा के बीच लंबी होती जा रही पार्टनरशिप की वजह से स्टोक्स को गेंदबाजी करने आना पड़ा। इंग्लिश कप्तान ने 251 दिन बाद पहली गेंद फेंकी और भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को क्लीन बोल्ड कर दिया।
स्टोक्स के हाथ से निकली गेंद को सेट बल्लेबाज रोहित पढ़ने में पूरी तरह से नाकाम रहे। गेंद रोहित को गच्चा देते हुए उनके स्टंप पर जा लगी। क्लीन बोल्ड होने के बाद रोहित के हाव-भाव को देखकर यह साफ समझ आ रहा था कि यह गेंद उनके बिल्कुल भी पल्ले नहीं पड़ी।
Skipper to Skipper
Ben stokes to Rohit Sharma#INDvsENGpic.twitter.com/KwLC4u0x8W
— Don Cricket 🏏 (@doncricket_) March 8, 2024
पांच ओवर की गेंदबाजी
बेन स्टोक्स ने रोहित शर्मा को आउट करने के बाद टेस्ट के दूसरे दिन पांच ओवर का स्पेल फेंका। स्टोक्स ने 5 ओवर में 17 रन खर्च किए। धर्मशाला टेस्ट के दूसरे दिन इंग्लिश गेंदबाजों का हाल बेहाल रहा। शोएब बशीर को छोड़कर इंग्लैंड के गेंदबाज विकेट के लिए तरसते हुए नजर आए। बशीर ने 4 विकेट अपने नाम किए।, जबकि टॉम हार्टले ने 2 विकेट चटकाए।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- IND vs ENG 5th Test: 15 साल में पहली बार हुआ यह कारनामा, धर्मशाला में भारतीय बल्लेबाजों ने कर दिया बड़ा कमाल
भारतीय बैटर्स के नाम रहा दूसरा दिन
धर्मशाला टेस्ट का दूसरा दिन पूरी तरह से भारतीय बल्लेबाजों के नाम रहा। रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने शतकीय पारी खेली। वहीं, सरफराज खान और देवदत्त पडिक्कल ने अर्धशतक जमाया। दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने 8 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 473 रन लगा दिए हैं। कुलदीप यादव 27 और जसप्रीत बुमराह 19 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। पहली पारी के आधार पर भारतीय टीम की कुल बढ़त 255 रन की हो चुकी है।