मोहम्मद शमी ने हैट्रिक लेकर किया कमाल, आलोचकों को बोलती बंद; इस लीग में मचाई तबाही
ईडन गार्डन्स में मोहम्मद शमी ने कमाल की गेंदबाजी की और आलोचकों की बोलती बंद कर दी। ...और पढ़ें
-1780829298551_m.webp)
मोहम्मद शमी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ईडन गार्डन्स में मोहम्मद शमी ने कमाल की गेंदबाजी की और आलोचकों की बोलती बंद कर दी। अनुभवी तेज गेंदबाज ने बंगाल टी20 लीग के तीसरे सीजन के मैच में सर्वोटेक सिलीगुड़ी स्ट्राइकर्स के लिए श्राची राढ़ टाइगर्स के खिलाफ हैट्रिक ली। शमी के इस प्रदर्शन के चले स्ट्राइकर्स को 24 रन से जीत मिली। शमी लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। शनिवार को आयरलैंड, इंग्लैंड और एशियन गेम्स के लिए चुनी गई टी20 टीम में भी शमी को जगह नहीं दी गई।
इन प्लेयर्स को भेजा पवेलियन
शमी ने 16वें ओवर की चौथी गेंद पर शाहबाज अहमद को आउट किया। उसके बाद पांचवीं और छठी गेंद पर रोहित कुमार और दिपांजन मुखर्जी को पवेलियन भेजकर अपनी हैट्रिक पूरी की। शमी ने अपने स्पैल में 27 रन देकर 4 विकेट लिए। वहीं करण लाल को 3 सफलताएं मिलीं।
Hat-Trick Hero! 🎩
— CABCricket (@CabCricket) June 6, 2026
Mohammad Shami turns the game upside down with a stellar spell of 4-27 in Season 3 of the Bengal T20 League! 🎯🏏#CAB #BengalT20League pic.twitter.com/FplnOwkAky
भाटी ने खेली आतिशी पारी
पहले बल्लेबाजी करते हुए सर्वोटेक सिलीगुड़ी स्ट्राइकर्स ने विशाल भाटी की 46 गेंदों पर खेली गई 86 रनों की शानदार पारी की बदौलत 20 ओवरों में 208/4 का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। भाटी ने अपनी इस पारी में 6 छक्के और 5 चौके लगाए।
प्रमोद चंदिला की 16 गेंदों पर खेली गई 36 रनों की तूफानी नाबाद पारी ने टीम को 200 के पार पहुंचा दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रची राढ़ टाइगर्स ने 20 ओवरों में 184/9 रन बनाए। शुभम डे सीनियर ने 25 गेंदों पर 48 रन और राहुल प्रसाद ने 26 गेंदों पर 44 रन बनाए।
खबरें और भी
शमी के प्रदर्शन पर नजर
IPL 2026 में शमी के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने 13 मैच की 13 पारियों में 12 विकेट चटकाए। शमी 15 महीने से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। उन्होंने आखिरी वनडे 9 मार्च 2025 को न्यूजीलैंड के खिलाफ और आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच 2 फरवरी 2025 को इंग्लैंड के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में खेला था।