भुवनेश्वर कुमार बने टीम इंडिया के कप्तान, इस टूर्नामेंट में संभालेंगे कमान; क्रुणाल पांड्या को भी मिला मौका
भुवनेश्वर कुमार को 30 अक्टूबर से शुरू हो रहे एक टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। इस टीम में क्रुणाल पांड्या भी हैं।

भुवनेश्वर कुमार को मिली कमान

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम से लगातार बाहर चल रहे भुवनेश्वर कुमार को अचानक से बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। भुवनेश्वर को भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया है। उनकी कप्तानी में कई जाने-माने नाम खेलते हुए नजर आएंगे।
दरअसल, भुवनेश्वर को 30 अक्टूबर से शुरू हो रहे हांगकांग सिक्सस टूर्नामेंट के लिए चुनी गई भारतीय टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। भुवनेश्वर टीम इंडिया से लंबे समय से बाहर चल रहे हैं। हालांकि, वह लगातार अपनी गेंदबाजी से वापसी की दावेदारी ठोक रहे हैं। वह आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हैं और टीम को दो खिताब दिलाने में उनका अहम रोल रहा है।
ये खिलाड़ी भी आएंगे नजर
भुवनेश्वर के अलावा इस टीम में आईपीएल में चमकने वाले कई और खिलाड़ी नजर आएंगे। इस टूर्नामेंट के लिए चुनी गई टीम इंडिया में क्रुणाल पांड्या, शशांक सिंह, राहुल तेवतिया, नीतीश राणा, राहुल त्रिपाठी और टी. नटराजन को जगह मिली है। शशांक को छोड़कर इस टीम के बाकी सदस्य टीम इंडिया के लिए खेल चुके हैं। इस टूर्नामेंट में एक टीम में सिर्फ छह खिलाड़ी ही खेलते हैं और इसे काफी रोमांचक माना जाता है।
पाकिस्तान से छीनेंगे खिताब
इस टूर्नामेंट का मौजूदा विजेता पाकिस्तान है और भारत की कोशिश होगी पाकिस्तान को पछाड़कर ये ट्रॉफी जीतने की होगी। टूर्नामेंट के लिए जो टीम चुनी गई है उसके पास अच्छा खासा अनुभव भी है और युवा जोश भी। भुवनेश्वर की गेंदबाजी किसी परिचय की मोहताज नहीं है। वहीं, उनके अलावा टीम में नीतीश राणा और राहुल त्रिपाठी जैसे तूफानी बल्लेबाज हैं। पांड्या के रूप में दमदार ऑलराउंडर है तो वहीं शशांक के रूप में मैच फिनिश करने वाला खिलाड़ी।
भारतीय टीम: भुवनेश्वर कुमार (कप्तान), क्रुणाल पांड्या, शशांक सिंह, राहुल तेवतिया, नीतीश राणा, राहुल त्रिपाठी, टी नटराजन।
यह भी पढ़ें- भुवनेश्वर कुमार ने टीम इंडिया में वापसी पर आखिरकार तोड़ी चुप्पी, कहा- 'वो समय चला गया जब...'
यह भी पढ़ें- यूपी टी-20 लीग के फाइनल में बना नया रिकॉर्ड, इकाना स्टेडियम में मैच देखने पहुंचे 30 हजार से अधिक दर्शक
