Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IND vs ENG 2nd Test Weather: एजबेस्‍टन में जीत का सपना रहेगा अधूरा! आखिरी 2 दिन के मौसम ने बढ़ाई टेंशन

    Updated: Fri, 04 Jul 2025 02:35 PM (IST)

    एजबेस्‍टन टेस्‍ट की भारतीय टीम ने जोरदार शुरुआत की। पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने पहले 2 दिन अपने नाम किए। शुभमन गिल के 269 रन के बाद रवींद् ...और पढ़ें

    आखिरी 2 दिन बारिश के आसार। इमेज- बीसीसीआई
    आखिरी 2 दिन बारिश के आसार। इमेज- बीसीसीआई

    HighLights

    1. भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन
    2. शुभमन गिल ने खेली 269 रन की पारी
    3. इंग्‍लैंड की पहली पारी में खराब शुरुआत

     स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। एजबेस्‍टन टेस्‍ट की भारतीय टीम ने जोरदार शुरुआत की। टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने पहले 2 दिन अपने नाम किए। शुभमन गिल के 269 रन के अलावा रवींद्र जडेजा के 89 और यशस्‍वी जायसवाल के 87 रन की बदौलत भारतीय टीम ने पहली पारी में 587 रन का पहाड़ जैसा स्‍कोर बनाया।

    इंग्‍लैंड के 3 विकेट गिरे

    इतना ही नहीं भारतीय गेंदबाजों ने दूसरे दिन स्‍टंप तक इंग्‍लैंड के 3 विकेट चटका दिए। मुकाबले के तीसरे दिन जहां भारत की कोशिश इंग्‍लैंड को सस्‍ते में समेटने पर होगी तो वहीं इंग्लिश बल्‍लेबाज बड़े स्‍कोर की ओर जाना चाहेंगे। भारत ने इस मैदान पर अब तक कोई टेस्‍ट नहीं खेला है। ऐसे में शुभमन गिल के पास इतिहास रचने का मौका भी है।

    बारिश बन सकती है बाधा

    हालांकि, एजबेस्‍टन टेस्‍ट ड्रॉ हो सकता है। बारिश ने दोनों ही टीमों की टेंशन बढ़ा दी है। मुकाबले के चौथे और 5वें दिन बर्मिंघम में भारी बारिश की आशंका है। ऐसे में अगर खेल प्रभावित होता है तो यह ड्रॉ की ओर जाएगा। 5 और 6 जुलाई को बर्मिंघम में बारिश के आसार हैं। एक्‍यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार, 5 जुलाई को अधिकतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम 15 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

    शनिवार को बारिश के आसार

    शनिवार को बर्मिंघम 2.1 मिली मीटर बारिश की संभावना जताई गई है। दिन में करीब 1 से डेढ़ घंटे बारिश हो सकती है। इतना ही नहीं 87% तक बादल छाए रहेंगे। सुबह के समय 99 प्रतिशत तक बाद छाए रहेंगे। ऐसे में चौथे दिन का खेल प्रभावित होगा। 6 जुलाई को भी बर्मिंघम में बादल बरसेंगे। दिन का अधिकतम तापमान 20 डिग्री और अधिकतम 12 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

    खबरें और भी

    रविवार को बर्मिंघम 2 मिली मीटर बारिश की भविष्‍यवाणी की गई है। 6 जुलाई को भी करीब 1 से 2 घंटे बारिश होगी। 80 प्रतिशत तक बादल छाए रहेंगे। सुबह-सुबह भी हल्‍की बारिश होने की संभावना है। 44 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। ऐसे में आखिरी दिन का खेल भी प्रभावित होगा।

    ये भी पढ़ें: Ravindra Jadeja भी रखते हैं टेस्‍ट कप्‍तान बनने की इच्‍छा? रिपोर्टर के सवाल का ऑलराउंडर ने दिया मजेदार जवाब