Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bishan Singh Bedi Death: बिशन सिंह बेदी के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, फैंस के बीच भी दौड़ी शोक की लहर

    By Priyanka JoshiEdited By: Priyanka Joshi
    Updated: Mon, 23 Oct 2023 06:47 PM (IST)

    Bishan Singh Bedi Death Twitter Reactions दुनिया के सभी बल्लेबाजों को अपनी उंगली पर नचाने वाले भारत के पूर्व कप्तान और स्पिनर बिशन सिंह बेदी (Bishan S ...और पढ़ें

    Bishan Singh Bedi के निधन पर PM Modi ने जताया शोक
    Bishan Singh Bedi के निधन पर PM Modi ने जताया शोक

    नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। Bishan Singh Bedi Death Twitter Reactions: दुनिया के सभी बल्लेबाजों को अपनी उंगली पर नचाने वाले भारत के पूर्व कप्तान और स्पिनर बिशन सिंह बेदी (Bishan Singh Bedi Died) का सोमवार को निधन हो गया। 77 साल की उम्र में बिशन सिंह ने दुनिया को अलवदा कह दिया। बता दें कि काफी समय से बिशन सिंह बेदी बीमार चल रहे थे।

    बिशन सिंह (Bishan Singh Bedi) ने भारत के लिए 1966 से 1979 तक टेस्ट क्रिकेट खेला, जिसमें कुल 22 मैचों में उन्होंने भारत की कप्तानी की, जबकि कुल 67 टेस्ट मैच खेलते हुए 266 विकेट झटके। उन्होंने वनडे मैचों में 7 विकेट भी लिए। भारत की पहली वनडे जीत में बिशन ने अहम भूमिका निभाई थी।

    उन्होंने 1975 विश्व कप मैच में अफ्रीका को 120 रन पर ही ढेर कर दिया था। इस बीच वनडे विश्व कप 2023 के बीच भारतीय फैंस को यह दुखद खबर मिली है, जिसके बाद पूरे क्रिकेट जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पीएम मोदी से लेकर फैंस कई ट्वीट्स कर अलग-अलग तरीके से उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

    Bishan Singh Bedi के निधन के बाद फैंस की आंखें हुई नम

    दरअसल, पूर्व भारतीय स्पिनर बिशन सिंह बेदी का जन्म 25 सितंबर 1946 को पंजाब के अमृतसर में हुआ था। भारतीय टीम की तरफ से बिशन सिंह बेदी लेफ्ट आर्म स्पिनर हुआ करते थे, जिन्होंने भारत के लिए 12 साल तक टेस्ट क्रिकेट खेला।

    खबरें और भी

    वह भारतीय क्रिकेट इतिहास के बेहतरीन स्पिनर्स में शुमार रहे, जिन्होंने अकेले के दम पर टीम को कई मैच जिताए। ऐसे में अचानक उनकी मौत की खबर के बाद पूरे क्रिकेट जगत में शोक की लहर दौड़ पड़ी।  फैंस सोशल मीडिया पर लगातार कई तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

    PM Modi ने भी ट्वीट कर जताया दुख

    पीएम मोदी ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट शेयर कर कहा, 

    ''जाने-माने क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी के निधन से काफी गहरा दुख हुआ। खेल के प्रति उनका जुनून अटूट था और उनके उत्कृष्ट गेंदबाजी प्रदर्शन ने भारत को कई यादगार जीत दिलाई। वह हमेशा ही क्रिकेटरों की भावी पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना।''

    अनुराग ठाकुर ने बिशन सिंह बेदी के निधन पर दिया यह बयान

    बता दें कि अनुराग ठाकुर ने बिशन सिंह बेदी के निधन के बाद काफी भावुक नजर आए। अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और एक ऐसे गेंदबाद जिन्हें देश याद करता रहा बिशन सिंह बेदी अब हमारे बीच नहीं रहे। यह बहुत दुखद समाचार है। वह क्रिकेट जगत की बड़ी हस्ती है। धर्मशाला मैदान जब नया बना था तो वह दो साल अपने नए कैंप लगातार लगाते रहे।

    भारत के ड्रेसिंग रूम में ही वह रुकते थे। होटल भी नहीं जाते थे। ग्राउंड में रहना और यहीं से प्लेयर्स को तैयारी करना और यहां से पहले वह हिमाचल के चयन में आकर अपने कैंप्स लगाते थे। हालांकि, पंजाब और दिल्ली से उनका गहरा नाता रहा, लेकिन रिटायरमेंट के बाद उन्होंने हिमाचल की ओर कैंप का रुख किया। इस दुख की घड़ी में उनके परिवार को कहना चाहूंगा कि पूरा क्रिकेट जगत उनके साथ खड़ा हुआ है।