विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs AUS: क्‍या दूसरे दिन भी गाबा टेस्‍ट का मजा किरकिरा करेगी बारिश? जानिए ब्रिस्बेन के मौसम का हाल

Published: Sat, 14 Dec 2024 01:10 PM (IST)

Brisbane weather update बॉर्डर गावस्‍कर ट्रॉफी के तीसरे टेस्‍ट की आज से शुरुआत हुई। भारतीय क्रिकेट टीम और ऑस्‍ट्रेलिया क्रिकेट ...और पढ़ें

पहले दिन हुआ 80 बॉल का खेल। इमेज- बीसीसीआई
पहले दिन हुआ 80 बॉल का खेल। इमेज- बीसीसीआई

HighLights

  1. गाबा में खेला जा रहा तीसरा टेस्‍ट मैच
  2. रोहित ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी
  3. सीरीज में 1-1 की बराबरी पर दोनों टीम

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। बॉर्डर गावस्‍कर ट्रॉफी के तीसरे टेस्‍ट का आज, 14 दिसंबर से आगाज हुआ। भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच गाबा में खेले जा रहे इस टेस्‍ट के पहले दिन का मजा बारिश ने किरकिरा कर दिया। मुकाबले की बात करें तो भारतीय कप्‍तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। गाबा में अमूमन कप्‍तान टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी चुनते हैं। हालांकि, रोहित का कहना था कि बारिश की आशंका और विकेट पर घास को देखते हुए उन्‍होंने यह फैसला लिया है।

पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी ऑस्‍ट्रेलिया की ओर से नाथन मैकस्वीनी और उस्मान ख्वाजा ने पारी की शुरुआत की। 5.3 ओवर में ऑस्‍ट्रेलिया ने बिना कोई विकेट खोए 19 रन बना लिए थे। इसके बाद बारिश शुरू हो गई। भारतीय समयानुसार 6:15 पर बारिश शुरू हुई और यह 6:34 पर बंद हो गई और खेल फिर से शुरू हुआ।

14वें ओवर में फिर शुरू हुई बारिश

इसके बाद 14वें ओवर में एक बार‍ फिर इंद्रदेव मेहरबान हुए। ओवर की दूसरी गेंद के बाद बारिश शुरू हो गई। ऐसे में खेल को रोकना पड़ा। बारिश के बीच ही लंच का एलान किया गया। इसके बाद भी रुक-रुक कर बारिश होती रही। ऐसे में मैदान की स्थिति खेलने लायक नहीं थी।

ऐसे में अंपायर ने समय से पहले ही दिन का खेल खत्‍म करने का फैसला लिया। अब ब्रिस्बेन में दूसरे दिन भी बारिश की संभावना है। ब्रिस्बेन में आने वाले दिनों में भी बारिश और तूफान की आशंका है। ऐसे में खेल के प्रभावित होने की संभावना है। सोमवार और मंगलवार को बारिश की संभावना 70% तक है।

ये भी पढ़ें: IND vs AUS: रोहित शर्मा ने ब्रिस्बेन में कर दी बड़ी गलती! टीम इंडिया पर भारी न पड़ जाए हिटमैन का एक फैसला

ब्रिस्बेन में रविवार के मौसम का हाल

रविवार को ब्रिस्बेन में 46 प्रतिशत तक बारिश की आशंका है। इसके अलावा 9 प्रतिशत तूफान की आशंका भी जताई गई है। 99 फीसदी तक बाद छाए रहेंगे। ब्रिस्बेन में 37 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। हालांकि, बारिश पूरे दिन नहीं होगी, ऐसे में पूरे दिन का खेल प्रभावित नहीं होगा।

ये भी पढ़ें: IND vs AUS: गाबा में बिना खेले ही विराट कोहली ने लगा दिया 'शतक', सचिन तेंदुलकर की लिस्ट में लिखवाया नाम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।