Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कोलकाता ने जिस खिलाड़ी पर लुटाए 25 करोड़ अब वही बना टीम के लिए बोझ, कप्तान रहाणे को भी आ चुका है गुस्सा

    Updated: Mon, 06 Apr 2026 11:36 PM (IST)

    कोलकाता की टीम आईपीएल 2026 में संघर्ष कर रही है। उन्होंने आईपीएल 2026 में अब तक तीन मैच खेले हैं, जहां उन्हें 2 में हार का सामना करना पड़ा है और एक मै ...और पढ़ें

    कोलकाता नाइट राइडर्स

    कोलकाता नाइट राइडर्स

    HighLights

    1. कोलकाता ने आईपीएल 2026 में एक भी मैच नहीं जीता

    2. कोलकाता के लिए 25 करोड़ का खिलाड़ी बना टीम पर बोझ

    3. केकेआर की गेंदबाजी सबसे बड़ी समस्या है

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। तीन बार की आईपीएल विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स जारी सीजन में संघर्ष से जूझ रही है। उन्होंने अब तक दो मुकाबले खेले हैं और दोनों में हार का सामना करना पड़ा है। तो वहीं पंजाब के खिलाफ मैच बारिश की वजह से रद हो गया। मुंबई के खिलाफ पहले मैच में उन्होंने बल्लेबाजी करते हुए 200 से अधिक का स्कोर बनाया लेकिन उनके गेंदबाज स्कोर का बचाव नहीं कर सके। इसके बाद उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।

    टीम के लिए सबसे बड़ी चिंता तेज गेंदबाजी रही है। टूर्नामेंट से पहले ही हर्षित राणा और आकाश दीप चोट की वजह से बाहर हो गए। उससे पहले उन्हें मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज करना पड़ा। तो वहीं ऑक्शन में 18 करोड़ रुपए देकर मथीशा पथिराना को अपने साथ जोड़ा था लेकिन वे भी चोट की वजह से अब तक बाहर हैं। इसके अलावा ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन भी गेंदबाजी नहीं कर रहे हैं।

    कैमरन ग्रीन बने कोलकाता के लिए समस्या

    आंद्रे रसेल के आईपीएल से संन्यास लेने के बाद कोलकाता ने ग्रीन को अपने साथ जोड़ा था। फ्रेंचाइजी को उम्मीद थी कि वे बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी से भी अपना योगदान देंगे। हालांकि, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने अब तक टूर्नामेंट में गेंदबाजी नहीं की है, जिसकी वजह से कप्तान अजिंक्य रहाणे को अतिरिक्त विकल्प नहीं मिल रहा है। कोलकाता ने उन्हें 25.20 करोड़ रुपए में नीलामी में खरीदा था।

    ऑलराउंडर के लिए भले ही फ्रेंचाइजी ने इतनी बड़ी बोली लगाई लेकिन वे बल्ले के साथ भी कुछ नहीं कर सके हैं। आईपीएल में ग्रीन ने तीन पारियां खेली हैं और बुरी तरह फ्लॉप रहे हैं। उन्होंने 18, 2 और 4 के स्कोर बनाए हैं। वे गेंदबाजी भी नहीं कर रहे हैं और बैटिंग में फ्लॉप हो रहे हैं, जिसकी वजह से कोलकाता और अधिक संघर्ष कर रही है। जिस खिलाड़ी को फ्रेंचाइजी इस सीजन के लिए अपना सबसे बड़ा हथियार समध रही थी, वही अब टीम पर बोझ बन गया है।

    खबरें और भी

    अजिंक्य रहाणे ने गेंदबाजी पर क्या कहा था?

    ग्रीन के आईपीएल में गेंदबाजी नहीं करने की वजह से कप्तान रहाणे भी नाराज दिखे थे। उनसे जब सवाल किया गया था, तो अजिंक्य का कहना था कि उन्हें कुछ नहीं पता है और इस सवाल को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से पूछना चाहिए। हालांकि, सीए की तरफ से भी इस पर बयान आया था।

    यह भी पढ़ें- KKR vs PBKS: बारिश की वजह से रद हुआ कोलकाता-पंजाब मैच, किस टीम को हुआ फायदा और किसे नुकसान?

    यह भी पढ़ें- 'तकिया-कंबल लाकर यहीं सो जाऊं', ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने पाकिस्तान सुपर लीग का उड़ाया मजाक