यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
AUS vs SA Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें ऑस्ट्रेलिया vs दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस ट्रॉफी 2025 मैच? जानें डिटेल्स
ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच मंगलवार को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का सातवां मुकाबला रावलपिंडी में खेला जाएगा। दोनों ही टीमों ने मौजूदा टूर्नामेंट ...और पढ़ें

HighLights
- AUS vs SA: ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का मैच
- SA vs AUS: रावलपिंडी में होगी ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच भिड़ंत
- AUS vs SA Live Streaming: दोनों टीमों की कोशिश मैच जीतकर शीर्ष पर पहुंचने की होगी
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। विश्व क्रिकेट की दो शक्तिशाली टीमें ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका मंगलवार को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में आमने-सामने होंगी। ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच टूर्नामेंट का सातवां मुकाबला रावलपिंडी में खेला जाएगा। दोनों ही टीमों ने अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की।
दो बार की चैंपियंस ट्रॉफी विजेता ऑस्ट्रेलिया ने अपने पहले मैच में इंग्लैंड को मात दी थी। तब कंगारू टीम ने रिकॉर्ड रन चेज किया था। वहीं, दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान का पटखनी दी थी। प्रोटियाज टीम ने एशिया की उभरती हुई टीम को 107 रन से शिकस्त दी थी। चूकि ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका दोनों ही टीमें विजय रथ पर सवार हैं तो उम्मीद कर सकते हैं कि मंगलवार को मुकाबला रोमांचक होगा।
कंगारू और प्रोटियाज में से जो भी विजेता बनेगा, उसके सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें प्रबल हो जाएंगी। ऐसे में स्टीव स्मिथ के नेतृत्व वाली ऑस्ट्रेलिया और टेंबा बावुमा की अगुवाई वाली दक्षिण अफ्रीका मैच के दौरान कोई गलती नहीं करना चाहेगी, जिससे बाजी हाथ से फिसल जाए।
चलिए आपको बताते हैं कि ऑस्ट्रेलिया vs दक्षिण अफ्रीका मैच का लाइव प्रसारण और स्ट्रीमिंग कब, कहां और कैसे देख सकते हैं।
यह भी पढ़ें: AUS vs ENG: लाहौर में बरसे रन, ऑस्ट्रेलिया ने चैंपियंस ट्रॉफी का सबसे बड़ा रन चेज किया; 5618 दिन बाद जीते कंगारू
ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीक मैच की डिटेल्स
- तारीख - 25 फरवरी 2025, मंगलवार
- स्थान - रावलपिंडी स्टेडियम, रावलपिंडी
- मैच शुरू - दोपहर 2:30 बजे, भारतीय समयानुसार
- टॉस का समय - दोपहर 2 बजे, भारतीय समयानुसार।
कहां देखें लाइव?
- टीवी प्रसारण - स्टार स्पोर्ट्स और नेटवर्क 18 चैनल्स (1:30 बजे से लाइव कवरेज)
- लाइव स्ट्रीमिंग - जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट (2 बजे से लाइव कवरेज)
- लाइव अपडेट्स - जागरण डॉट कॉम पर मैच के लाइव अपडेट्स और मैच में होने वाली घटनाओं की खबरें आप पढ़ सकते हैं।
ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका वनडे में हेड-टू-हेड
- मैच खेले गए - 110
- ऑस्ट्रेलिया जीता - 51
- दक्षिण अफ्रीका जीता - 55
- बेनतीजा - 1
- टाई - 3
दोनों टीमें
ऑस्ट्रेलिया - स्टीव स्मिथ (कप्तान), शॉन एबट, एलेक्स कैरी, बेन ड्वार्सहुइस, नाथन एलिस, जैक फ्रेजर-मैकगर्क, आरोन हार्डी, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, स्पेंसर जॉनसन, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, तनवीर सांघा, मैथ्यू शॉर्ट और एडम जंपा।
दक्षिण अफ्रीका - टेंबा बावुमा (कप्तान), टोनी डी जॉर्जी, मार्को यानसेन, हेनरिच क्लासेन, केशव महाराज, एडेन मार्करम, डेविड मिलर, वियान मुल्डर, लुंगी एनगिडी, कगिसो रबाडा, रेयान रिकल्टन, तबरेज शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स, रासी वान डर डुसैन और कॉर्बिन बॉश।
यह भी पढ़ें: SA vs AFG: Ryan Rickelton के रिकॉर्ड शतक से साउथ अफ्रीका का विजयी आगाज, अफलातून हुआ अफगानिस्तान का जादू

