Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Champions Trophy Award Winners: किसने जीता गोल्डन बैट और बॉल? देखिए चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के अवॉर्ड्स विजेताओं की पूरी लिस्ट

    Updated: Mon, 10 Mar 2025 01:03 PM (IST)

    CT 2025 Awards न्यूजीलैंड टीम को फाइनल मैच में भारत के हाथों 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा हो लेकिन टीम के स्टार बैटर रचिन रवींद्र ने टूर्नामेंट म ...और पढ़ें

    Rachin Ravindra ने जीता Champions Trophy 2025 में Golden Bat का अवॉर्ड
    Rachin Ravindra ने जीता Champions Trophy 2025 में Golden Bat का अवॉर्ड

    HighLights

    1. भारतीय टीम ने तीसरी बार जीता Champions Trophy Award
    2. Rachin Ravindra ने जीता Champions Trophy में Golden Bat Award
    3. Matt Henry ने जीता Champions Trophy में Golden Ball Award

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Champions Trophy 2025 Full Awards List: रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब 9 मार्च को जीत लिया। फाइनल मैच में टीम इंडिया ने मिचेल सैंटनर की कप्तानी वाली न्यूजीलैंड की टीम को 4 विकेट से धूल चटाई। इस मैच में मिली जीत के साथ भारतीय टीम ने तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीत लिया और टूर्नामेंट में सबसे सफर टीम का कीर्तिमान बनाया।

    टीम इंडिया मौजूदा टूर्नामेंट में अजेय रही। जीत के साथ शुरुआत और अंत भी जीत के साथ ही हुआ। ऐसे में मैच के बाद चैंपियन टीम इंडिया पर पैसों की बरसात हुई। टीम इंडिया को खिताब जीतने के बाद इनाम के तौर पर 20 करोड़ रुपये करीब मिले। इसके अलावा किन खिलाड़ियों को कौन-सा अवॉर्ड मिला आइए जानते हैं।  

    Rachin Ravindra ने जीता Champions Trophy 2025 में Golden Bat का अवॉर्ड

    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को फाइनल मैच में भारत के हाथों 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन टीम के स्टार बैटर रचिन रवींद्र ने टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया। उन्हें चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में गोल्डन बैट अवॉर्ड मिला। ये अवॉर्ड उसे दिया जाता है जो टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाता हैं।

    रचिन ने पूरे टूर्नामेंट 4 पारियों में 65 की औसत और 112 की स्ट्राइक रेट से 263 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 2 सेंचुरी निकली। वह न्यूजीलैंड के पहले ऐसे क्रिकेटर बने, जिन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी के एक एडिशन में 100 से ज्यादा रन बनाए।

    खबरें और भी

    इसके अलावा रचिन ऐसे न्यूजीलैंड के एकमात्र क्रिकेटर बने, जिन्होंने वनडे विश्व कप डेब्यू मैच और अपने चैंपियंस ट्रॉफी डेब्यू मैच में शतक जमाया। उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में ग्रुप स्टेज में बांग्लादेश के खिलाफ शतक जड़ा था और साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेमीफाइनल में भी सेंचुरी ठोकी थी। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट 3 विकेट भी लिए। इतना ही नहीं, रचिन को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट से भी नवाजा गया।

    Matt Henry ने जीता Champions Trophy में Golden Ball का अवॉर्ड 

    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के पेसर मैट हेनरी, जो इंजरी के चलते चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मैच नहीं खेल पाए। उन्हें गोल्डन बॉल अवॉर्ड से नवाजा गया। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में मैट हेनरी ने 4 पारियों में 10 विकेट िए। इस दौरान उनका इकॉनमी रेट 5.32 का रहा, जिसमें एक फाइव विकेट हॉल शामिल रहा।

    Champions Trophy 2025 Award Winners Full List

    • विनर टीम- भारत
    • रनर-अप टीम- न्यूजीलैंड
    • प्लेयर ऑफ द मैच (फाइनल)- रोहित शर्मा
    • प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट- रचिन रवींद्र
    • विनर टीम को कितनी मिली प्राइज मनी- 20 करोड़ रुपये (करीब)
    • रनर-अप टीम प्राइज मनी- 9.72 करोड़ रुपये करीब
    • सबसे ज्यादा रन किसने बनाए- रचिन रवींद्र (4 पारियों में 263 रन)
    • सबसे ज्यादा विकेट किसने लिए- मैट हेनरी (10 विकेट- 4 मैचों में)