Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पंत-अय्यर के कारण गंभीर और अगरकर में हो गई गहमागहमी, Champions Trophy-2025 से पहले हैरान करने वाला खुलासा

    Updated: Sun, 16 Feb 2025 02:25 PM (GMT+05:30)

    भारतीय टीम के कोच गौतम गंभीर और बीसीसीआई की सीनियर सेलेक्शन कमेटी के चीफ अजीत अगरकर के बीच इस समय सब कुछ ठीक नहीं है। अजीत अगरकर कुछ और फैसला करते हैं ...और पढ़ें

    अजीत अगरकर और गौतम गंभीर के बीच सब कुछ ठीक नहीं है
    अजीत अगरकर और गौतम गंभीर के बीच सब कुछ ठीक नहीं है

    HighLights

    1. टीम इंडिया में सब कुछ ठीक नहीं है
    2. चैंपियंस ट्रॉफी से पहले टीम इंडिया में मनमुटाव की खबरें
    3. पंत और अय्यर के कारण कोच और चीफ सेलेक्टर में हुई तना-तनी

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम ने हाल ही में तीन मैचों की वनडे सीरीज में इंग्लैंड का सूपड़ा साफ कर दिया। इसी के साथ टीम इंडिया के दो दिग्गजों- कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली ने फॉर्म हासिल कर ली। लेकिन फिर भी कुछ कमी रह गई और वो कमी मिडिल ऑर्डर को लेकर स्पष्ट नीति न होने की है। इस सीरीज के दौरान टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर, चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर से अलग राह चलते नजर आए और अब दावा किया जा रहा है कि दोनों के बीच सब कुछ ठीक नहीं है।

    गंभीर इस समय लेफ्ट-राइट के फेवर में हैं और इसलिए विकेटकीपर के तौर पर ऋषभ पंत की जगह केएल राहुल को तरजीह दी जा रही है। टीम के एलान के समय अगरकर ने पंत को टीम का फर्स्ट च्वाइस विकेटकीपर बताया था। लेकिन गंभीर ने इस स्थान के लिए राहुल को चुना और फ्लॉप होने के बाद भी उनका साथ दिया।

    यह भी पढ़ें- Champions Trophy 2025: बस 2 जीत और टीम इंडिया के नाम दर्ज हो जाएगा वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाली बनेगी पहली टीम

    जमकर हुई बहस!

    इसके अलवा श्रेयस अय्यर को लेकर भी दोनों के बीच मनमुटाव है। अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, अय्यर को टीम में चुनने को लेकर सेलेक्शन मीटिंग में काफी गहमागहमी हो गई थी। रिपोर्ट में लिखा गया है, "सेलेक्शन कमेटी के चीफ अजीत अगरकर ने चैंपियंस ट्रॉफी की टीम का एलान करते हुए बताया था कि पंत टीम के फर्स्ट च्वाइस विकेटकीपर हैं, लेकिन वह सिर्फ एक खिलाड़ी निकले। सूत्रों की मानें तो टीम में श्रेयस अय्यर को रखने या दूसरे विकेटकीपर के साथ जाने को लेकर गहमागहमी हुई।"

    गंभीर ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए जाने से पहले टीम इंडिया की आखिरी प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये साफ कहा था कि पंत महज टीम का हिस्सा हैं और उन्हें मौका जरूरत के हिसाब से मिलेगा, लेकिन राहुल इस समय टीम के पहले विकेटकीपर हैं।

    खबरें और भी

    अय्यर थे बाहर

    अय्यर ने नागपुर में खेले गए पहले वनडे मैच में शानदार अर्धशतक जमाया था। हालांकि, वह शुरुआत में प्लेइंग-11 का हिस्सा नहीं थे। लेकिन विराट कोहली के आखिरी मौके पर चोटिल होने के कारण एक दिन पहले अय्यर को ये जानकारी दी गई कि वह नागुपर में इंग्लैंड के खिलाफ उतरेंगे। अय्यर ने इस मैच में जो पारी खेली उसने बताया कि दाएं हाथ के इस बल्लेबाज को बाहर रखना मुश्किल है।

    यह भी पढ़ें- Champions Trophy 2025: आईसीसी ने फैंस के लिए खोला पिटारा, इन खास मैचों के लिए जारी किए नए टिकट, जानिए डिटेल्स