Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Champions Trophy अब हाइब्रिड मॉडल में होगी! BCCI, ICC और PCB के बीच इन शर्तों पर बनी बात

    Updated: Thu, 05 Dec 2024 11:18 PM (IST)

    चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आयोजन अगले साल पाकिस्‍तान में होना है। टूर्नामेंट की शुरुआत 19 फरवरी से होनी है। यह पाकिस्‍तान के 3 शहर लाहौर कराची और रावलपिं ...और पढ़ें

    19 फरवरी से होना है टूर्नामेंट का आयोजन। इमेज- एक्‍स
    19 फरवरी से होना है टूर्नामेंट का आयोजन। इमेज- एक्‍स

    HighLights

    1. 19 फरवरी से होना है चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज
    2. 8 टीमों के बीच खेला जाना है यह टूर्नामेंट
    3. भारतीय टीम ने पाकिस्‍तान जाने से किया इनकार

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर उठा-पटक लगातार जारी है। टूर्नामेंट को लेकर लगातार मीटिंग हो रही हैं। गुरुवार को भी इसके लिए बैठक हुई। हालांकि, यह बैठक कुछ समय बाद ही रद कर दी गई।

    7 दिसंबर को होगी बैठक 

    अब अगली मीटिंग 7 दिसंबर को होगी। इस बीच खबर आई है कि ICC और PCB 2027 तक पाकिस्तान या भारत में आयोजित होने वाले वैश्विक टूर्नामेंटों के लिए हाइब्रिड मॉडल को अपनाने के समझौते पर पहुंच गए हैं। दोनों देश एक दूसरे द्वारा आयोजित किए जा रहे आईसीसी टूर्नामेंट न्‍यूटल वेन्‍यू पर खेलेंगे।

    2 साल में होने हैं 3 इवेंट

    हालांकि, अभी यह पता नहीं चला है कि हाइब्रिड मॉडल मेंस और विमंस दोनों टूर्नामेंटों पर लागू होगा या नहीं। 2024-27 के बीच आईसीसी के 3 बड़े इवेंट होने हैं। अगले फरवरी में पाकिस्तान में चैंपियंस ट्रॉफी होनी है। 2025 में भारत में महिला वनडे विश्व कप और 2026 में भारत और श्रीलंका की सह मेजबानी में मेंस टी20 विश्व कप होना है।

    पीसीबी ने रखी हैं कुछ शर्तें

    • ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक पीसीबी का चैंपियंस ट्रॉफी के लिए हाइब्रिड मॉडल को स्वीकार करना कुछ शर्तों पर निर्भर है।
    • हाइब्रिड मॉडल भारत और पाकिस्तान में आयोजित महिलाओं सहित सभी आईसीसी आयोजनों के लिए कम से कम 2027 तक लागू होना चाहिए।
    • अन्य शर्तें भारत के चैंपियंस ट्रॉफी खेलों को न्‍यूट्रल वेन्‍यू पर खेले जाने से रिवैन्यू के संभावित नुकसान के मुआवजे पर केंद्रित हैं।
    • अगर भारतीय टीम नॉकआउट स्‍टेज में जगह बनानी है, तो कम से कम एक सेमीफाइनल और संभावित रूप से फाइनल पाकिस्तान के बाहर खेले जाने की संभावना है।
    • ऐसे में संयुक्त अरब अमीरात और श्रीलंका में यह मैच हो सकते हैं।

    त्रिकोणीय सीरीज का सुझाव दिया

    PCB ने भारत और पाकिस्तान के मैच कहीं और खेले जाने के कारण किसी भी बोर्ड को होने वाले वित्तीय नुकसान की भरपाई के लिए भारत, पाकिस्तान और किसी अन्य देश को मिलाकर एक त्रिकोणीय सीरीज की व्यवस्था करने का सुझाव दिया है। इस मामले पर दोनों बोर्डों और आईसीसी के बीच अंतिम फैसला 7 दिसंबर को बोर्ड की बैठक में लिए जाने की संभावना है।

    चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत 19 फरवरी से होनी होनी है। टूर्नामेंट का आयोजन पाकिस्‍तान के 3 शहर लाहौर, कराची और रावलपिंडी में होना है। चैंपियस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम पाकिस्‍तान की यात्रा नहीं करेगी। भारत सरकार ने सुरक्षा कारणों के चलते टीम को पाकिस्‍तान भेजने से साफ मना कर दिया है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें: ICC Champions Trophy Meeting: जय शाह के अध्यक्ष बनते ही बैकफुट पर PCB! मिली आखिरी वॉर्निंग; अब बचा एक ही रास्ता