Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Champions Trophy 2025: शुभमन गिल ने शतक के साथ मारा स्पेशल 'चौका', करियर में पहली बार किया ऐसा काम

    Updated: Thu, 20 Feb 2025 09:49 PM (IST)

    चैंपियंस ट्रॉफी के पहले ही मैच में शुभमन गिल ने शानदार पारी खेली है और टीम इंडिया को संकट से बाहर निकाला है। गिल का ये वनडे में लगातार चौथा 50 प्लस स् ...और पढ़ें

    शुभमन गिल ने दुबई में खेली शानदार पारी
    शुभमन गिल ने दुबई में खेली शानदार पारी

    HighLights

    1. IND vs BAN: शुभमन गिल ने बांग्लादेश के खिलाफ जमाया शतक
    2. IND vs BAN: गिल ने पहली बार आईसीसी इवेंट में जमाया शतक
    3. IND vs BAN: गिल के करियर का ये आठवां वनडे शतक है

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज और उप-कप्तान शुभमन गिल इस समय शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी-2025 में बांग्लादेश के खिलाफ गुरुवार को बेहतरीन पारी खेली और शतक जमाया। इसी के साथ गिल ने एक स्पेशल चौका मार दिया है।

    बांग्लादेश ने दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में किसी तरह 228 रनों के स्कोर बनाया। भारत ने ये टारगेट 46.3 ओवरों में हासिल कर लिया। इसमें गिल की शानदार पारी का अहम रोल रहा जिन्होंने शुरू से लेकर अंत तक विकेट पर पैर जमाए।

    ये भी पढ़ें- Champions Trophy 2025: रोहित शर्मा के कैच छोड़ने पर अक्षर पटेल ने क्या बोल दिया, सुनकर आपको भी नहीं होगा यकीन

    गिल का स्पेशल 'चौका'

    गिल ने इसी के साथ स्पेशल चौका मार दिया। ये वनडे में लगातार चौथा मौका है जब गिल ने 50 प्लस का स्कोर किया है। इससे पहले गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज में ये दो मैचों में अर्धशतक और एक में शतक जमाया था। गिल ने नागपुर में खेले गए मैच में नाबाद 87 रन बनाए थे। वहीं कटक में गिल ने 60 रनों की पारी खेली थी। अहमदाबाद में उन्होंने 112 रनों की पारी खेली। अब चैंपियंस ट्रॉफी में उन्होंने एक और 50 से ज्यादा का स्कोर कर दिया।

    ये गिल का आईसीसी इवेंट्स में पहला शतक भी है। इससे पहले वह ये काम नहीं कर पाए थे। अपने करियर में पहली बार उन्होंने ये काम किया है। ये गिल का वनडे में आठवां शतक है। गिल के साथ राहुल ने भी अंत में शानदार पारी खेली और नाबाद रहे। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 87 रनों की साझेदारी की। 

    खबरें और भी

    बांग्लादेश तौहिद का शतक

    बांग्लादेश के लिए 228 रनों तक पहुंचना मुमकिन नहीं लग रहा था। लेकिन जाकिर अली और तौहिद ने उसको 200 के पार पहुंचा दिया। टीम ने एक समय 35 रनों पर ही अपने पांच विकेट खो दिए थे। यहां से जाकिर और तौहिद ने पैर जमाए और विकेट नहीं गिरने दिए। नतीजा ये रहा कि एक समय जो टीम 100 के पार जाती नहीं दिख रही उसने पिचे के हिसाब से एक फाइटिंग टोटल बना लिया था।

    यह भी पढे़ं- IND vs BAN: विराट कोहली ने किया अनोखा काम, मोहम्मद अजहरुद्दीन की बराबरी कर मचा दिया तहलका