Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पाकिस्‍तान कैसे करा पाएगा Champions Trophy 2025 का आयोजन? न बैठने की व्‍यवस्‍था न सड़क; Video देख दहल जाएगा दिल

    Updated: Tue, 07 Jan 2025 05:24 PM (GMT+05:30)

    Champions Trophy 2025 चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी पाकिस्‍तान को सौंपी गई है। वहीं भारतीय टीम अपने मैच दुबई में खेलेगी। टूर्नामेंट की शुरुआत 19 फरव ...और पढ़ें

    पीसीबी अध्‍यक्ष मोहसिन नकबी ने गद्दाफी स्टेडियम का दौरा किया। इमेज- सोशल मीडिया
    पीसीबी अध्‍यक्ष मोहसिन नकबी ने गद्दाफी स्टेडियम का दौरा किया। इमेज- सोशल मीडिया

    HighLights

    1. 19 फरवरी से होगा चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज
    2. खिताब के लिए 8 टीमों के बीच होगी टक्‍कर
    3. 9 मार्च को खेला जाएगा फाइनल मुकाबला

     स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत 19 फरवरी से होगी और फाइनल मैच 9 मार्च के खेला जाएगा। टूर्नामेंट का आगाज होने में अब डेढ महीने से भी कम का समय बचा है। पाकिस्‍तान को टूर्नामेंट की मेजबानी सौंपी गई है।

    हालांकि, भारतीय टीम अपने मैच दुबई में खेलेगी। इस बीच पाकिस्‍तान क्रिकेट बोर्ड ने Champions Trophy 2025 की तैयारियों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि Champions Trophy 2025 के लिए लाहौर का गद्दाफी स्टेडियम अभी तक तैयार नहीं हुआ है।

    मोहसिन नकबी ने लिया जायजा

    हाल ही में पाकिस्‍तान क्रिकेट बोर्ड के अध्‍यक्ष मोहसिन नकवी ने गद्दाफी स्टेडियम की तैयारियों का जायजा लिया। पीसीबी ने इस जायजे का वीडियो एक्‍स पर शेयर कर दिया। यह वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

    वीडियो में देखा जा सकता है कि अभी तक स्‍ट‍ेडियम पूरी तरह से तैयार भी नहीं हुआ है। मैदान के बाहर सड़के नहीं बनी हैं। दर्शकों के बैठने की व्‍यवस्‍था तक नहीं हुई है।

    पीसीबी ने कैप्‍शन में लिखा

    इस वीडियो के साथ कैप्‍शन में पीसीबी ने लिखा, गद्दाफी स्टेडियम ने 3 महीने से भी कम समय में अपना स्वरूप बदल लिया है। तेजी से काम हो रहा है। पूरा स्‍टेडियम नया हो गया है। इसमें 34,000 दर्शक बैठ पाएंगे। आधुनिक लाइटें लगाने का काम अंतिम चरण में है। दोनों तरफ नई स्कोर स्क्रीन लगाने पर भी काम चल रहा है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें: Champions Trophy 2025: शमी की वापसी और Sanju Samson का कटेगा पत्‍ता! जानें किस दिन हो सकता भारतीय टीम का एलान

    काम समय से पूरा करने की बात कही

    • कैप्‍शन में लिखा गया, पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने मुख्य भवन की सभी मंजिलों का दौरा किया।
    • पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी ने स्टेडियम में चल रहे निर्माण कार्य का विस्तार से निरीक्षण किया।
    • इस दौरान उन्‍होंने समय से काम पूरा करने के निर्देश दिए।
    • पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने जनरल एन्क्लोजर्स से मैदान के दृश्य की प्रशंसा की।
    • पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी ने स्टेडियम में काम करने वालों से मुलाकात की और उन्हें बधाई दी।

    ये भी पढ़ें: Champions Trophy 2025 से पहले टीम इंडिया को मिली अच्‍छी खबर, एक्‍शन मोड में स्‍टार गेंदबाज- देखें Video