Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Champions Trophy 2025: नेट्स में Rohit Sharma को चोटिल करने की साजिश! भारतीय कप्तान ने खुद किया खुलासा

    Updated: Tue, 18 Feb 2025 04:21 PM (IST)

    भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी के अपने सभी मैच दुबई में खेलेगी। टीम को पहला मैच 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ खेलना है। इससे पहले भारतीय टीम के खिलाड़ी ...और पढ़ें

    रोहित शर्मा ने नेट्स पर जमकर किया अभ्यास
    रोहित शर्मा ने नेट्स पर जमकर किया अभ्यास

    HighLights

    1. रोहित शर्मा ने नेट्स पर जमाकर किया अभ्यास
    2. एक गेंदबाज ने रोहित शर्मा के पैरों को बनाया निशाना
    3. टीम इंडिया को चैंपियंस ट्रॉफी में पहला मैच 20 फरवरी को खेलना है

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम दुबई में चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारियों में जुटी है। टीम इंडिया 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ पहले मैच में उतरेगी। इससे पहले भारतीय खिलाड़ियों ने नेट्स पर जमकर अभ्यास किया। इसी दौरान टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा को अपने पैरों को बचाना पड़ा क्योंकि उनकी कोई उनके पैर तोड़ने की 'साजिश'कर रहा था।

    रोहित ने खुद इस बात का खुलासा किया और उस गेंदबाज के सामने ही किया जिसने उनके पैरों को निशाना बनाया। हालांकि, रोहित किसी तरह इस गेंदबाज से बच गए और पूरी तरह से फिट हैं। कटक में शानदार फॉर्म में वापसी करने वाले भारतीय कप्तान अगर अपनी फॉर्म में रहे तो फिर गेंदबाजों की खैर नहीं।

    यह भी पढ़ें- Champions Trophy 2025 के लिए BCCI ने बदले नियम, अब दुबई जा सकते हैं क्रिकेटर्स के परिवार वाले, जानें क्यों लिया ये फैसला

    'मेरे पैरों को बनाया निशाना'

    टीम इंडिया को अपने सभी मैच दुबई में खेलने है। भारत ने टीम इंडिया को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान भेजने से मना कर दिया था। ऐशे में टीम यूएई के दुबई में अभ्यास कर रही है। अभ्यास के दौरान कुछ स्थानीय गेंदबाजों ने टीम इंडिया को अभ्यास में मदद की। उनमें से ही एक थे आवेश अहमद जिन्होंने अपनी बाएं हाथ की स्विंह गेंदबाजी से टीम इंडिया की गेंदबाजी की। रोहित ने नेट्स के बाद उनकी तारीफ की।

    सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें रोहित इस गेंदबाज से कह रहे हैं, "क्लास बॉलर। आप हमारा जूता... पैर तोड़ने की कोशिश कर रहे थे, इनस्विंग यॉर्कर मार के। बढ़िया भाई बढ़िया। आप लोग हमको यहां हेल्प कर रहे हो, हमें अच्छा लगा। थैंक्यू।"

    खबरें और भी

    शाहीन शाह की तैयारी

    पाकिस्तान के पास बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी हैं। उन्होंने कई मौकों पर भारतीय बल्लेबाजों को परेशान किया। हालांकि, हालिया मौकों पर वह फेल रहे हैं, लेकिन फिर भी भारत को परेशानी में डाल सकते है। इसके लिए भारत ने आवेश अहमद की मदद की और तैयारी की। भारत को बांग्लादेश के बाद 23 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलना है।

    पाकिस्तान ने साल 2017 में चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत को मात दी थी और खिताब अपने नाम किया था। टीम इंडिया को वो हार अभी तक चुभती है। ये आईसीसी इवेंट्स के फाइनल में भारत की पाकिस्तान के खिलाफ पहली हार थी। उसके बाद अब इस टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है और भारत की कोशिश ये खिताब अपने नाम करने की है। भारत ने आखिरी बार साल 2013 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चैंपियंस ट्ऱॉफी का खिताब जीता था।

    यह भी पढे़ं- Champions Trophy 2025: केएल राहुल और अय्यर ने दिखाए तेवर, क्या है ऋषभ पंत की फिटनेस पर अपडेट? जानिए डिटेल्स