विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंग्‍लैंड दौरे के बाद अब चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे को इस टीम में भी नहीं मिली जगह, करियर पर मंडरा रहा संकट

Published: Fri, 01 Aug 2025 04:59 PM (IST)

भारतीय क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे को वेस्‍ट जोन दलीप ट्रॉफी टीम के लिए नहीं चुना गया है। 15 ...और पढ़ें

लंबे समय से टेस्‍ट नहीं खेली यह जोड़ी। इमेज- पीटीआई
लंबे समय से टेस्‍ट नहीं खेली यह जोड़ी। इमेज- पीटीआई

HighLights

  1. 2 साल से टेस्‍ट नहीं खेले रहाणे-पुजारा
  2. इन दिनों कमेंट्री कर रहे हैं चेतेश्‍वर
  3. रहाणे का फोकस यूट्यूब पर

 स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। दिग्‍गज भारतीय क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे को वेस्‍ट जोन दलीप ट्रॉफी टीम से बाहर कर दिया गया है। 15 सदस्यीय टीम की कप्तानी गेंदबाजी ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर को सौंपी गई है। सालों से भारतीय टेस्ट टीम के स्तंभ रहे पुजारा और रहाणे पिछले कुछ समय से टेस्‍ट टीम से बाहर चल रहे हैं। इंग्‍लैंड दौरे पर भी उन्‍हें भातरीय टीम में शामिल नहीं किया गया।

कमेंट्री कर रहे हैं पुजारा

पुजारा की बात करें तो वह इन दिनों भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में कमेंट्री कर रहे हैं। वहीं अजिंक्य रहाणे अपने यूट्यूब करियर पर फोकस कर रहे हैं। दोनों खिलाड़ियों ने पिछले सीजन में रणजी ट्रॉफी में खेला था। टूर्नामेंट की अपने ऑरिजनल फॉर्मेट में वापसी हो चुकी है।

6 टीमों के बीच होगी टक्‍कर 

सेंट्रल, ईस्‍ट, वेस्‍ट, नॉर्थ, साउथ और नॉर्थ ईस्‍ट क्षेत्रों की छह टीमें भाग ले रही हैं। इससे उनके संबंधित क्षेत्रों के खिलाड़ियों को अधिक अवसर मिलेंगे। इसलिए, बीसीसीआई ने सभी खिलाड़ियों को उचित अवसर प्रदान करने के लिए जोनल फॉर्मेट को वापस लाने का निर्णय लिया है।

28 अगस्‍त से हो रही शुरुआत

ट्रॉफी (Duleep Trophy) का आगाज 28 अगस्त से होगा और अंत 3 अप्रैल 2026 को सीनियर महिला इंटर-जोनल मल्टी-डे ट्रॉफी के साथ होगा। रणजी ट्रॉफी का श्रीगणेश 15 अक्टूबर से होगा। पहला चरण 19 नवंबर तक और दूसरा चरण 22 जनवरी से 1 फरवरी 2026 तक होगा।

वेस्ट जोन की टीम इस प्रकार है

शार्दुल ठाकुर (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, आर्य देसाई, हर्विक देसाई (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, सरफराज खान, रुतुराज गायकवाड़, जयमीत पटेल, मनन हिंगराजिया, सौरभ नवले (विकेटकीपर), शम्स मुलानी, तनुष कोटियन, धर्मेंद्र जडेजा, तुषार देशपांडे, अर्झान नगवासवाला।

टेस्‍ट करियर पर एक नजर

रहाणे 2 साल से टेस्‍ट मैच नहीं खेले हैं। उन्‍होंने 85 टेस्‍ट की 144 पारियों में 5077 रन बनाए। इस दौरान रहाणे ने 26 अर्धशतक के साथ ही 12 शतक भी लगाए। वहीं पुजारा भी 2 साल से टेस्‍ट सेट अप से बाहर हैं। उन्‍होंने 103 टेस्‍ट की 176 पारियों में 7195 रन बनाए थे। इस दौरान भारतीय दिग्‍गज ने 35 फिफ्टी और 19 सेंचुरी लगाई थीं।

यह भी पढ़ें- चौथे टेस्‍ट में कौन लेगा जसप्रीत बुमराह की जगह, भारतीय दिग्‍गज ने प्रसिद्ध कृष्‍णा नहीं इस गेंदबाज का नाम सुझाया

यह भी पढ़ें- IND vs ENG: 'नंबर-3 की विरासत', चेतेश्वर पुजारा ने दी साई सुदर्शन को कैप तो फैंस हो गए गदगद, याद आ गया इतिहास

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।