यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
T20 World Cup 2024 से बाहर होने के बाद भी कम नहीं हो रही श्रीलंका की परेशानी, एक और कोच ने दिया इस्तीफा, ये है वजह
श्रीलंका क्रिकेट टीम का टी20 वर्ल्ड कप 2024 में प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टीम पहले दौर की बाधा को पार नहीं कर पाई थी और सुपर-8 में जगह बनाने से चूक ...और पढ़ें

HighLights
- श्रीलंका क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप 2024 के पहले ही दौर से बाहर हो गई थी
- श्रीलंकाई टीम से सुपर-8 में जगह बनाने के उम्मीद थी
- टी20 वर्ल्ड कप के बाद श्रीलंका के कोच ने अपना पद छोड़ दिया है
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। श्रीलंका क्रिकेट टीम का प्रदर्शन टी20 वर्ल्ड कप 2024 में काफी खराब रहा। 2014 की चैंपियन पहले ही दौर से बाहर हो गई। इस टीम से उम्मीद थी कि ये टीम कम से कम सुपर-8 तक में तो जगह बनाएगी लेकिन ऐसा हुआ नहीं। इस हार के बाद श्रीलंका टीम को एक और झटका लगा है। टीम के कोच क्रिस सिल्वरवुड ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने गुरुवार को इस बात की जानकारी दी। उनसे पहले श्रीलंका टीम के सलाहकर महेला जयवर्धने ने अपने पद से इस्तीफा दिया था।
इसलिए लिया फैसला
बोर्ड ने बताया है कि सिल्वरवुड ने ये फैसला निजी कारणों के चलते लिया है। बोर्ड ने जो बयान जारी किया है उसमें सिल्वरवुड के हवाले से लिखा है, "इंटरनेशनल टीम के कोच होने का मतलब है कि आप अपने लोगों से लंबे समय तक दूर रहते हैं। अपने परिवार से लंबी चर्चा के बाद, मैं भारी दिल से, मुझे लगता है कि ये मेरे घर लौटने का सही समय है। श्रीलंका क्रिकेट का हिस्सा बन कर मैं काफी सम्मानित महसूस करता हूं और मैं अपने साथ कई शानदार यादें ले जा रहा हूं।"
ऐसा रहा कार्यकाल
इंग्लैंड के सिल्वरवुड को अप्रैल 2022 में टीम का कोच बनाया गया था। वह इससे पहले इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कोच थे। एशेज सीरीज में हार के बाद इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें हरा दिया था। श्रीलंका टीम के साथ शुरुआत में सिल्वरवुड ने अच्छी खासी सफलता हासिल की। उनके कोच रहते श्रीलंका ने एशिया कप अपने नाम किया। 2023 में ये टीम एशिया कप में उप-विजेता रही।
यह भी पढ़ें- IND vs ENG Semi Final: कॉफी से बनाई पेंटिंग, एक फैन ने भारतीय प्लेयर्स को दिया खास तोहफा; देखें VIDEO