विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

क्रिस वोक्स की चोट को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट, एशेज खेलने के लिए आजमा सकते हैं ये मुश्किल रास्ता

Published: Sat, 09 Aug 2025 05:30 PM (IST)

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स कंधे की चोट से जूझ रहे हैं और एशेज सीरीज तक फिट होने के ...और पढ़ें

क्रिस वोक्स को कंधे में लगी थी चोट
क्रिस वोक्स को कंधे में लगी थी चोट

HighLights

  1. क्रिस वोक्स ओवल टेस्ट मैच के दौरान हो गए थे चोटिल
  2. एशेज खेलने के लिए बेताब हैं क्रिस वोक्स
  3. क्रिस वोक्स को कंधे में लगी थी चोट

लंदन, पीटीआई: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स इस साल के अंत में होने वाली एशेज सीरीज तक फिट होने के लिए कंधे की सर्जरी कराने के बजाय रिहैबिलिटेशन का विकल्प चुन सकते हैं। वोक्स भारत के विरुद्ध ओवल में खेले गए पांचवें और अंतिम टेस्ट के दौरान चोटिल हो गए थे।

उनके कंधे पर चोट लगी थी। इस 36 वर्षीय खिलाड़ी का स्कैन हो चुका है और वह नतीजों का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन उनका मानना है कि आठ सप्ताह का 'रिहैबिलिटेशन' कार्यक्रम उन्हें 21 नवंबर से पर्थ में होने वाले पहले टेस्ट के लिए तैयार कर सकता है।

यह भी पढ़ें- IND vs ENG: Chris Woakes की बैटिंग की बातचीत के बीच वायरल हो रहा 39 साल पुराना Video, पाकिस्‍तान ने किया था बड़ा काम

दोबारा परेशान कर सकती है चोट

वोक्स ने बीबीसी स्पोर्ट से कहा कि मैं यह देखने के लिए इंतजार कर रहा हूं कि चोट कितनी गंभीर है लेकिन मुझे लगता है कि विकल्प सर्जरी या 'रिहैबिलिटेशन' हो सकता है। मैं मानता हूं कि यह चोट मुझे दोबारा परेशान कर सकती है, लेकिन मुझे लगता है कि यह एक ऐसा जोखिम हो सकता है जिसे आप लेने के लिए तैयार हैं।

रिपोर्ट आने के बाद लेंगें फैसला

उन्होंने कहा कि मैंने फिजियो और विशेषज्ञों से जो सुना है, उसके अनुसार सर्जरी के बाद फिट होने में लगभग चार महीने या तीन से चार महीने लगेंगे। जाहिर है, यह एशेज और ऑस्ट्रेलिया से जुड़ा है, इसलिए यह मुश्किल है। 'रिहैबिलिटेशन' में आठ सप्ताह का समय लगेगा इसलिए यह एक विकल्प हो सकता है लेकिन मैं कोई भी फैसला रिपोर्ट आने के बाद करूंगा।

यह भी पढ़ें- IND vs ENG 5th Test: Chris Woakes खेल पाएंगे या नहीं? इंग्लैंड ने चोट पर दिया बड़ा अपडेट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।