यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
IND vs ENG: द ओवल टेस्ट में इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, तेज गेंदबाज Chris Woakes हुए बाहर; भारत की बल्ले-बल्ले
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स कंधे की चोट के चलते पांचवें टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। द ओवल में चल रहे पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच के पहले दिन फ ...और पढ़ें

HighLights
- पांचवें टेस्ट मैच से बाहर हुए क्रिस वोक्स
- फील्डिंग करते समय कंधे पर लगी चोट
- पहले दिन की 14 ओवर की गेंदबाजी
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पांचवें टेस्ट मैच के दूसरे दिन के खेल के शुरू होने से पहले ही इंग्लैंड क्रिकेट टीम के लिए बुरी खबर सामने आई है। तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स कंधे की चोट के चलते पूरे मैच से बाहर हो गए हैं। यह भारत टीम के लिए राहत भरी खबर है।
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स भारत के खिलाफ द ओवल में चल रहे पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच के पहले दिन फील्डिंग करते समय चोटिल हो गए। उनके कंधे में चोट लगी और उन्हें मैदान छोड़कर बाहर जाना पड़ा। वह पूरे दिन मैदान पर वापस नहीं आए।
फील्डिंग के दौरान लगी चोट
यह दुखद घटना भारत की पहली पारी के 57वें ओवर की पांचवीं गेंद पर करुण नायर ने जेमी ओवरटन की गेंद को लॉन्ग ऑफ की दिशा में ड्राइव किया। उस दौरान वोक्स ने पूरी तेजी से दौड़कर गेंद को बाउंड्री तक जाने से रोका और नायर को तीन रन लेने तक सीमित कर दिया।
14 ओवर की थी गेंदबाजी
हालांकि, गेंद रोकने के दौरान वोक्स असहज तरीके से जमीन पर गिरे और तुरंत अपने कंधे को पकड़ते हुए मैदान से बाहर चले गए। उनकी जगह लियाम डॉसन को सब्स्टीट्यूट फील्डर के तौर पर लाया गया। पहले दिन वोक्स ने 14 ओवर की गेंदबाजी की और एक विकेट हासिल किया।
खबरें और भी
तीन तेज गेंदबाजों के साथ उतरेगा इंग्लैंड
अब इंग्लैंड टीम में मात्र तीन तेज गेंदबाज बचे हैं। इनमें गस एटकिंसन, जोश टंग और जेमी ओवरटन शामिल हैं। भारतीय टीम ने क्रिस वोक्स के बाहर होने से राहत की सांस ली होगी। पहले दिन का खेल समाप्त होने तक भारत ने 6 विकेट के नुकसान पर 204 रन बना लिए थे।