Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    कोच राहुल द्रविड़ ने बेस्ट इनिंग चुनने को कहा तो सूर्यकुमार यादव ने दिया ये जवाब

    By Jagran NewsEdited By: Sameer Thakur
    Updated: Sun, 08 Jan 2023 08:31 AM (IST)

    श्रीलंका के खिलाफ सीरीज जीतने के बाद हेड कोच राहुल द्रविड़ ने सूर्यकुमार यादव का इंटरव्यू किया जिसमें उन्होंने सूर्या से उनके बेस्ट इंनिग के बारे में ...और पढ़ें

    Rahul Dravid Interview Suryakumar Yadav: सूर्यकुमार यादव और हेड कोच राहुल द्रविड़ (फोटो क्रेडिट ट्विटर)
    Rahul Dravid Interview Suryakumar Yadav: सूर्यकुमार यादव और हेड कोच राहुल द्रविड़ (फोटो क्रेडिट ट्विटर)

    नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। श्रीलंका के खिलाफ 51 गेंद पर 112 रन की मैच जिताऊ पारी खेलने वाले सूर्यकुमार यादव से हेड कोच राहुल द्रविड़ ने बातचीत की। बीसीसीआइ ने द्वारा पोस्ट किए गए इस वीडियो में कोच राहुल द्रविड़ सूर्यकुमार यादव की तारीफ करते हुए कह रहे हैं कि जब भी उन्हें लगता है कि उन्होंने टी20 की बेस्ट इनिंग देख ली है तो सूर्या उससे भी अच्छी इनिंग खेल देते हैं।

    हालांकि, सूर्यकुमार यादव से जब पूछा गया कि उनकी बेस्ट इनिंग कौन सी है तो उन्होंने कहा किसी एक को चुनना बेहद मुश्किल है। आपको बता दें कि यह सूर्या के टी20 करियर का तीसरा शतक है। इससे पहले वह इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के खिलाफ शतकीय पारी खेल चुके हैं।

    अपने शॉट्स को लेकर सूर्या

    जब उनसे उनके शॉट्स रेंज के बारे में कोच द्रविड़ ने सवाल किया तो उन्होंने कहा कि इस फॉर्मेट में आपके पास प्री-डिटरमाइंड शॉट होते हैं लेकिन फील्ड और गेंदबाजों के अनुसार खेलना भी जरूरी। उन्होंने कहा कि मैं फील्ड और गेंदबाज को देखकर अपने शॉट्स चुनता हूं। मुझे मुश्किल परिस्थिति में बल्लेबाजी करना अच्छा लगता है। मैं उस मौके को एंज्वॉय करता हूं।

    फैमिली का क्या रोल रहा?

    सूर्या ने इस बातचीत के दौरान अपने करियर में फैमिली की भूमिका के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि उनके पापा इंजीनियर हैं। उनके फैमिली में किसी का भी स्पोर्ट्स से नाता नहीं रहा है। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि फिटनेस के लिहाज से उनकी पत्नी ने खूब मदद की। उन्होंने एनसीए में दिए गए यो-यो टेस्ट को लेकर कहा कि वह उनके करियर का टर्निंग प्वाइंट रहा। सूर्या ने कहा कि उसने लड़खड़ा कर यो-यो टेस्ट पास किया था।

    खबरें और भी

    इसके अलावा उन्होंने बताया कि हर बार वह अपनी पत्नी ने अपने खेल के बारे में बात करते हैं कि कैसे वह खुद को इंप्रूव कर सकते हैं। 

    यह भी पढ़ें- IND vs SL: सूर्यकुमार यादव ने जो कहा था वो कर के दिखाया, दूसरे टी20 मैच में ही दे दी थी चेतावनी