विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वर्ल्ड कप से पहले न्यूजीलैंड क्रिकेट ने किया बहुत बड़ा फैसला, इस विश्व विजेता ऑलराउंडर को दे दी बड़ी जिम्मेदारी

Published: Tue, 02 Sep 2025 09:16 PM (IST)

न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने एक बड़ा फैसला किया है और दिग्गज ऑलराउंडर को महिला टीम की बड़ी जिम्मेदारी सौंप दी ...और पढ़ें

न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने दिग्गज को दी बड़ी जिम्मेदारी
न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने दिग्गज को दी बड़ी जिम्मेदारी

HighLights

  1. क्रेग मैकमिलन बने न्यूजीलैंड महिला टीम के कोच
  2. वनडे वर्ल्ड कप से पहले बोर्ड ने सौंपी जिम्मेदारी
  3. पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप-2024 जीत में थे टीम के साथ

ऑकलैंड, पीटीआई : न्यूजीलैंड ने भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में 30 सितंबर से शुरू होने वाले महिला वनडे विश्व कप से पहले पूर्व ऑलराउंडर क्रेग मैकमिलन को मंगलवार को महिला टीम का बल्लेबाजी और क्षेत्ररक्षण कोच नियुक्त किया।

न्यूजीलैंड की तरफ से 55 टेस्ट और 197 वनडे मैच खेलने वाले मैकमिलन मुख्य कोच बेन सायर की अगुआई वाली कोचिंग टीम का हिस्सा बनेंगे। मैकमिलन इससे पहले 2024 में टी-20 विश्व कप जीत के दौरान न्यूजीलैंड महिला टीम का हिस्सा थे।

बेहद खुश हैं मैकमिलन

मैकमिलन ने कहा, महिला टीम के साथ इस भूमिका को लेकर मैं बेहद खुश हूं। महिला क्रिकेट लगातार प्रगति कर रहा है और मैं हमारी प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के साथ काम करने और उन्हें अपने लक्ष्य तक पहुंचने में मदद करने के लिए उत्साहित हूं।"

मैकमिलन ने कहा, "पिछला साल काफी तेजी से गुजर गया है और मैं इस टीम का हिस्सा बनकर काफी खुश हूं तो हर दिन अपने अंदर सुधार करना चाहती है, एक दूसरे को चुनौती देती है और विश्व स्तर पर बने रहने के लिए खास चीजें करती है।"

खिताब जीतने की होगी कोशिश

न्यूजीलैंड विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत एक अक्टूबर को इंदौर में ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध करेगा। उसकी कोशिश खिताब अपने नाम करने की होगी। ये टीम 2000 में वर्ल्ड कप जीत चुकी है। वहीं तीन बार ये टीम उपविजेता रही थी। टीम के कई खिलाड़ियों ने पिछले महीने ट्रेनिंग कैम्प के लिए चेन्नई का दौरा किया था और स्पिन की मददगार पिचों पर अभ्यास किया था। मैकमिलन ने कहा है कि टीम अच्छी तरह से तैयार है और इस बार टीम अपना खिताब अपने नाम करने लिए पूरी जान लगा देगी।

यह भी पढ़ें- फिटनेस के कारण पैट कमिंस हो सकते हैं न्यूजीलैंड दौरे से बाहर, एशेज खेलने पर मंडराए काले बादल!

यह भी पढ़ें- ZIM vs NZ: न्यूजीलैंड ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 3 कीवी बल्लेबाजों ने किया कमाल; ऐसा करने वाली बनी दुनिया की तीसरी टीम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।