Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    2023 में बुरी तरह टूटा था Danni Wyatt का दिल, 2024 WPL ऑक्शन में अब अंग्रेजी प्लेयर की लगी लॉटरी

    By Geetika SharmaEdited By: Geetika Sharma
    Updated: Sat, 09 Dec 2023 06:11 PM (IST)

    शनिवार 9 दिसंबर को मुंबई में महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2024 के ऑक्शन हो रहे हैं। इंग्लैड की बल्लेबाज डैनी वयाट को 2024 के ऑक्शन में यूपी वारियर ...और पढ़ें

    डैनी वयाट को बेस प्राइस पर यूपी वारियर्स ने खरीदा।
    डैनी वयाट को बेस प्राइस पर यूपी वारियर्स ने खरीदा।

    HighLights

    1. डैनी वयाट का सपना सच हो गया है
    2. मुंबई में आज डब्ल्यूपीएल 2024 के आक्शन हो रहे है
    3. डैनी वयाट को बेस प्राइस पर यूपी वारियर्स ने खरीद लिया है

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Danni Wyatt in UP Warriorz: शनिवार 9 दिसंबर को मुंबई में महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2024 के ऑक्शन हो रहे हैं। ऐसे में इंग्लैड की बल्लेबाज डैनी वयाट को 2024 के ऑक्शन में यूपी वारियर्स ने खरीद लिया है।

    2023 में काफी निराश हुई थी व्याट-

    वयाट को 30 लाख की बेस प्राइस में ही वारियर्स ने खरीदा है। व्याट 2023 में भी नीलामी के लिए आई थी, लेकिन उन्हें कोई खरीदार नहीं मिला था। इससे पहले वयाट ने कहा था कि पिछले बार कोई खरीदार न मिलने से वह काफी निराश हुईं थी।

    भारत के खिलाफ सीरीज खेल रही व्याट-

    फिलहाल इंग्लैंड की बल्लेबाज भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में हिस्सा ले रही है। इससे पहले वयाट ने सीरीज के पहले मैच में वानखेड़े में अहम पारी खेली और भारत को हराने में इंग्लैंड की मदद की वयाट ने 47 गेंदों पर आठ चौकों और दो छक्कों की मदद से 75 रन बनाए।

    ये भी पढ़ें:- Zimbabwe के खिलाफ हार के बावजूद Mark Adair ने T20I में हासिल किया बड़ा मुकाम, Lasith Malinga छूटे पीछे

    क्या बोली वयाट-

     वयाट ने कहा कि खेल के दौरान उनके दिमाग में डब्ल्यूपीएल नीलामी थी। वयाट ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मैच के दौरान उनके मन में डब्ल्यूपीएल ऑक्शन चल रहे थे। उन्होंने कहा कि पिछली ऑक्शन में मैं काफी निराश थी, लेकिन मैंने अपना मन पूरी तरह से बदल लिया है।

    खबरें और भी

    इन प्लेयर्स संग मिली जगह-

    अब मैं यह सोच रही हूं कि मैं जो कर सकती थी, मैंने अच्छी छुट्टियां बिताई। आज रात मैंने अच्छा खेला है। मैं अगले डब्ल्यूपीएल का हिस्सा बनना पसंद करूंगी, लेकिन देखते हैं क्या होता है। वयाट अब डब्ल्यूपीएल में  विदेशी खिलाड़ियों ताहलिया मैक्ग्रा, ग्रेस हैरिस, एलिसा हीली और सोफी एक्लेस्टोन के साथ शामिल होने वाली पांचवीं खिलाड़ी बन गई हैं। 

    ये भी पढ़ें:- "बंदर काटा ..." Shubman Gill ने किया खुलासा बड़े-बड़े छक्के लगाने के पीछे क्या है Rinku Singh का राज, अब सोशल मीडिया पर आग लगा रहा वीडियो