Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IND vs NZ Final: 2 छक्‍के खाने के बाद भड़के अर्शदीप सिंह! डेरिल मिचेल को मारी गेंद; मैदान पर मच गया बवाल- Video

    Updated: Sun, 08 Mar 2026 10:33 PM (IST)

    टी20 विश्‍व कप 2026 के फाइनल में एक बवाल देखने को भी मिला। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम में पहले बल्‍लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 255 रन बनाए। ...और पढ़ें

    बुरी तरह भड़के डेरिल मिचेल

    बुरी तरह भड़के डेरिल मिचेल

    HighLights

    1. डेरिल मिचेल ने बनाए 17 रन

    2. भारतीय टीम ने बनाए 255 रन

    3. अहमदाबाद में खेला जा रहा मैच 

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टी20 विश्‍व कप 2026 के फाइनल में एक बवाल देखने को भी मिला। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम में पहले बल्‍लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 255 रन बनाए। 256 रन चेज करने उतरी कीवी टीम को 72 के स्‍कोर पर 4 झटके लग चुके थे। इसके बाद मिचेल सेंटनर और डेरेल मिचेल ने पारी को संभाला।

    11वें ओवर में डेरिल मिचेल और अर्शदीप सिंह के बीच गर्मागर्मी देखने को मिली। अर्शदीप ने ऑफ स्टंप के बाहर वाइड यॉर्कर की। मिचेल ने इसे सामने की ओर खेला। अर्शदीप ने गेंद पकड़ी और स्टंप्स पर गेंद फेंकने की कोशिश की, जो मिचेल की जांघ पर लगी। इसके बाद मिचेल अर्शदीप पर बुरी तरह भड़क गए। वह आक्रामक ढंग से उसकी ओर बढ़ते हुए हाथों से इशारे करने लगे।

    मामला बढ़ता देख अंपायर ने बीच-बचाव किया। इतना ही नहीं अंपायर ने अर्शदीप सिंह से बात की और उन्‍हें समझाया। ओवर खत्‍म होने के बाद सूर्यकुमार यादव ने मिचेल से बात की और उनके कंधे पर हाथ रखा। इसके बाद अर्शदीप सिंह ने भी मिचेल से आकर हाथ मिलाया। इससे पहले 11वें ओवर की दूसरी और तीसरी गेंद पर मिचेल ने अर्शदीप सिंह को 2 छक्‍के लगाए थे।

     

     

     

    मिचेल ने 154.55 की स्‍ट्राइक रेट से बल्‍लेबाजी की और 11 गेंदों पर 17 रन कूट दिए। अपनी इस पारी में उन्‍होंने 2 छक्‍के लगाए। अक्षर पटेल की गेंद पर ईशान किशन ने मिचेल का कैच लिया। फाइनल में ईशान का यह तीसरा कैच है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- IND vs NZ Final: Sanju Samson ने मचाया कोहराम, फाइनल में 1-2 नहीं इतने रिकॉर्ड बनाए

    यह भी पढ़ें- IND vs NZ Final: अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन का कहर, पावरप्‍ले में ही टीम इंडिया ने रच दिया इतिहास