Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Dasun Shanaka Ruled Out: श्रीलंका को लगा बड़ा झटका, कप्तान दासुन शनाका World Cup 2023 से हुए बाहर

    By Priyanka JoshiEdited By: Priyanka Joshi
    Updated: Sat, 14 Oct 2023 10:58 PM (IST)

    वनडे विश्व कप 2023 के बीच श्रीलंका टीम को बड़ा झटका लगा है। कप्तान दासुन शनाका वनडे विश्व कप से बाहर हो गए हैं। पाकिस्तान के खिलाफ 10 अक्टूबर को खेले ...और पढ़ें

    World Cup 2023 से बाहर हुए श्रीलंकाई टीम के कप्तान Dasun Shanaka
    World Cup 2023 से बाहर हुए श्रीलंकाई टीम के कप्तान Dasun Shanaka

    नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। Dasun Shanaka Ruled out world cup 2023: वनडे विश्व कप 2023 के बीच श्रीलंका टीम को बड़ा झटका लगा है। कप्तान दासुन शनाका वनडे विश्व कप से बाहर हो गए हैं। पाकिस्तान के खिलाफ 10 अक्टूबर को खेले गए मैच के दौरान दासुन शनाका के दाहिनी जांध की मांसपेशियों में चोट आई थी।

    डॉक्टर्स के अनुसार उनके पूरी तरह रिकवर होने में करीब तीन हफ्ते से ज्यादा का समय लग सकता है। वह इंजर्ड होने के चलते पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह चमिका करुणारत्ने को टीम में शामिल किया गया है। शनाका के चोटिल होने के चलते श्रीलंकाई टीम की मुश्किलें बढ़ गई है।

    World Cup 2023 से बाहर हुए श्रीलंकाई टीम के कप्तान Dasun Shanaka

    दरअसल, विश्व कप 2023 में श्रीलंकाई टीम ने शुरुआती दो मैच में हार का सामना किया। दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान से मिली हार के बाद श्रीलंका की मुश्किलें थमने की बजाय और बढ़ चुकी है। कप्तान शनाका (Dasun Shanaka) चोटिल होने के चलते पूरे विश्व कप से बाहर हो गए हैं।

    बता दें कि शनाका ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नई दिल्ली में खेले गए मैच में 429 रन का पीछा करते हुए 62 गेंद में 68 रन की तूफानी पारी खेली थी।

    इस मैच के बाद पाकिस्तान के खिलाफ वह बीच मैदान चोटिल हो गए थे। ऐसे में उनकी जगह श्रीलंकाई टीम में करुणारत्ने को शामिल किया गया है। करुणारत्ने ने अब तक 23 वनडे खेले है, जिसमें उन्होंने 24 विकेट लिए हैं और एक अर्धशतक के साथ 443 रन अपने नाम किए।

    खबरें और भी