विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

BBL 2025: David Warner का बल्‍ला टूटकर उनके सिर पर लगा, उसके बाद खेली तूफानी पारी- Video

Published: Fri, 10 Jan 2025 06:47 PM (GMT+05:30)

बिग बैश लीग 2024-25 में शुक्रवार को सिडनी थंडर का सामना होबार्ट हरिकेंस से हुआ। सिडनी थंडर के कप्तान डेविड ...और पढ़ें

डेविड वॉर्नर के सिर पर लगा बल्‍ला। इमेज- बीबीएल
डेविड वॉर्नर के सिर पर लगा बल्‍ला। इमेज- बीबीएल

HighLights

  1. डेविड वॉर्नर ने बनाए 88 रन
  2. होबर्ट हरिकेंस ने जीता मुकाबला
  3. वॉर्नर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

 स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। ऑस्‍ट्रेलिया की टी20 लीग बिग बैश लीग 2024-25 में शुक्रवार को सिडनी थंडर का सामना होबार्ट हरिकेंस से हुआ। लीग के इस 29वें मैच में सिडनी थंडर के कप्तान डेविड वॉर्नर ने होबार्ट हरिकेंस के खिलाफ तूफानी पारी खेली और अर्धशतक लगाया। 

हालांकि, उनकी टीम को इस मैच में हार का सामना करना पड़ा। मुकाबले के दौरान डेविड वॉर्नर का बल्‍ला टूट गया। इतना ही नहीं यह बैट वॉर्नर के सिर पर जाकर लगा। तेज गेंदबाज रिले मेरेडिथ की गेंद पर वॉर्नर ने जोरदार शॉट लगाया। इस दौरान उनके बल्‍ले का हैंडल टूट गया। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सिडनी थंंडर ने बनाए 164 रन

मुकाबले पर नजर डालें तो टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी सिडनी थंडर ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाए। वॉर्नर के अलावा किसी भी बल्‍लेबाज ने कुछ खास नहीं किया। उन्‍होंने 133.33 की स्‍ट्राइक रेट से 66 गेंदों पर नाबाद 88 रन ठोके दिए। अपनी इस पारी में कप्‍तान वॉर्नर ने 7 चौके भी लगाए। उनके अलावा सैम बिलिंग्स ने 28 रन और ओलिवर डेविस ने 17 रन की पारी खेली।

ये भी पढ़ें: BBL में गजब हो गया, खिलाड़ियों का पड़ा अकाल तो कोच की कराई संन्यास से वापसी, टीम में किया शामिल

टिम डेविड ने लगाया अर्धशतक

जवाब में टिम डेविड के नाबाद अर्धशतक की मदद से होबार्ट हरिकेंस ने 16.5 ओवर में ही 4 विकेट खोकर टारगेट को चेज कर लिया। डेविड ने 38 गेंदों पर 68* रन बनाए। इस दौरान उन्‍होंने 4 चौके और 6 छक्‍के ठोके।

उनके अलावा निखिल चौधरी ने 29 रन, क्रिस जॉर्डन ने नाबाद 18 रन, चार्ली वाकिम ने 16 रन और मैथ्‍यू वेड-मिचेल ओवेन ने 13-13 रन बनाए। सिडनी थंडर की ओर से जॉर्ज गार्टन ने 2 विकेट चटकाए। उनके अलावा वेस आगर और टॉम एंड्रयूज ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

ये भी पढ़ें: BBL: लाइव मैच में हुआ बड़ा हादसा, कैच लपकने की कोशिश में भिड़े 2 प्‍लेयर, एक की नाक और कंधा टूटा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।