Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    DC vs CSK: अंपायर से भिड़ना नीतीश राणा को पड़ा भारी, BCCI ने लगाया मोटा जुर्माना; कप्तान गायकवाड़ भी नहीं बचे

    Updated: Sun, 12 Apr 2026 11:01 AM (IST)

    दिल्ली कैपिटल्स के बैटर नीतीश राणा को चौथे अंपायर से मैदान पर बहस करना भारी पड़ गया है। बीसीसीआई ने उनके खिलाफ सख्त एक्शन लेते हुए उन्हें सजा सुनाई है ...और पढ़ें

    BCCI ने Ruturaj Gaikwad पर ठोका मोटा जुर्माना

    BCCI ने Ruturaj Gaikwad पर ठोका मोटा जुर्माना

    HighLights

    1. बीसीसीआई ने नीतीश राणा पर लगाया भारी जुर्माना

    2. अंपायर से भिड़ना नीतीश राणा को पड़ा भारी

    3. सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ पर 12 लाख का जुर्माना लगा

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Ruturaj Gaikwad Fined: चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ तीसरे कप्तान बने, जिस पर आईपीएल के मौजूदा सीजन पर नियमों का उल्लंघन करने के चलते जुर्माना लगाया गया। बीसीसीआई ने सीएसके के कप्तान पर स्लो ओवर रेट बनाए रखने की वजह से 12 लाख रुपये का फाइन ठोका है।

    लगातार तीन मैच हारने के बाद चेन्नई की टीम ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर अपनी पहली जीत तो दर्ज की, लेकिन गायकवाड़ पर बीसीसीआई ने मोटा फाइन ठोक दिया। उनके अलावा दिल्ली कैपिटल्स के नीतीश राणा भी बीसीसीआई की नजरों से खुद को नहीं बचा पाए। 

    BCCI ने Ruturaj Gaikwad पर ठोका मोटा जुर्माना

    दरअसल, आईपीएल की आधिकारिक मीडिया रिलीज के अनुसार, चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ पर जुर्माना लगाया गया है, क्योंकि उनकी टीम ने सीएसके के एमए चिदंबरम स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल 2026 के 18वें मैच के दौरान धीमी ओवर-रेट बनाए रखा। ये आईपीएल के कोड ऑफ कंडक्ट 2.22 के तहत उनकी टीम का इस सीजन का पहला अपराध रहा, जो मिनिमम ओवर-रेट अपराधों से जुड़ा है। गायकवाड़ पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। 

    नीतीश राणा भी नहीं बच पाए

    BCCI ने एक और सख्त कदम उठाते हुए दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज नीतीश राणा पर जुर्माना लगाया है। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ मैच के दौरान नितीश राणा अंपायर से उलझ गए थे, जिसके बाद उन पर ये अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई।

    खबरें और भी

    मैच के दौरान बड़ा विवाद देखने को मिला। ये घटना मैच के 19वें ओवर की रही, जहां अंपायर ने दिल्ली के खिलाड़ी ट्रिस्टन स्टब्स को अपने ग्लव्स बदलने की अनुमति नहीं दी थी।

    इसी ओवर में स्टब्स अपना विकेट भी गंवा बैठे, जिससे नीतीश राणा नाराज हो गए और उनकी मैदानी अंपायर के साथ तीखी बहस हो गई। नितीश राणा को IPL आचार संहिता (Code of Conduct) के लेवल 1 के उल्लंघन का दोषी पाया गया है। उन पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। इसके साथ ही उनके खाते में एक डिमेरिट प्वाइंट भी जोड़ा गया है। उन्हें अनुच्छेद 2.3 के उल्लंघन का दोषी पाया गया, जो "मैच के दौरान अभद्र भाषा या अपशब्दों के इस्तेमाल से जुड़ा है।

    यह भी पढ़ें- 'एंटी-करप्शन’ यूनिट कहां थी?', Lalit Modi का फूटा गुस्सा; डगआउट में फोन चलाते दिखे RR के मैनेजर को लेकर मचा बवाल

    यह भी पढ़ें- IPL 2026: पहली जीत के बाद Shubman Gill को BCCI ने दी सजा, इस गलती की वजह से लगा 12 लाख का जुर्माना