Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IPL 2026 से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने किया बड़ा बदलाव, इस दिग्गज को टीम में किया शामिल

    Updated: Thu, 19 Mar 2026 04:35 PM (IST)

    IPL 2026 से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने आयरलैंड के पूर्व ऑलराउंडर जॉन मूनी को टीम का नया फील्डिंग कोच बनाया है। मूनी ने एंटोन रूक्स और ज्ञानेश्वर राव की ज ...और पढ़ें

    John Mooney बने दिल्ली कैपिटल्स के नए फील्डिंग कोच

    John Mooney बने दिल्ली कैपिटल्स के नए फील्डिंग कोच

    HighLights

    1. जॉन मूनी को दिल्ली कैपिटल्स ने बनाया अपना नया फील्डिंग कोच

    2. पहले आईपीएल खिताब की तलाश में DC

    3. 1 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स का लखनऊ सुपर जायंट्स से सामना

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2026 की तैयारियों के बीच दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने अपने कोचिंग स्टाफ में एक बड़ा बदलाव किया है। टीम ने आयरलैंड के पूर्व ऑलराउंडर जॉन मूनी (John Mooney) को अपना नया फील्डिंग कोच नियुक्त किया है।

    John Mooney बने दिल्ली कैपिटल्स के नए फील्डिंग कोच

    दरअसल, दिल्ली कैपिटल्स ने आगामी सीजन के लिए अपनी रणनीति और डिफेंस को मजबूत करने के लिए 44 साल के जॉन मूनी पर भरोसा जताया है। मूनी, एंटोन रॉक्स और ज्ञानेश्वर राव की जगह लेंगे, जो पिछले सीजन तक यह जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

    कौन हैं जॉन मूनी?

    जॉन मूनी आयरलैंड क्रिकेट का एक बड़ा नाम हैं। उन्हें खास तौर पर 2011 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ आयरलैंड की ऐतिहासिक जीत में विजयी रन बनाने के लिए याद किया जाता है। मूनी ने आयरलैंड के लिए 64 वनडे और 27 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं।

    इससे पहले वे वेस्टइंडीज और अफगानिस्तान जैसी अंतरराष्ट्रीय टीमों के साथ काम कर चुके हैं। हाल ही में वे एशिया कप के दौरान अफगानिस्तान टीम के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा थे। 

    दिल्ली कैपिटल्स का नए कोचिंग स्टाफ 

    हेड कोच: हेमांग बदानी

    बॉलिंग कोच: मुनाफ पटेल

    असिस्टेंट कोच: इयान बेल

    क्रिकेट डायरेक्टर: वेणुगोपाल राव

    पहले आईपीएल खिताब की तलाश में DC

    दिल्ली कैपिटल्स ने पिछले सीजन (IPL 2025) में पांचवें स्थान पर अपना सफर समाप्त किया था। टीम अभी भी अपने पहले IPL खिताब की तलाश में है। ऐसे में आगामी सीजन से पहले जॉन मूनी के आने से टीम की फील्डिंग में सुधार होने की उम्मीद है।

    खबरें और भी

    दिल्ली कैपिटल्स का पहला मैच कब?

    आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स अपना पहला मैच 1 अप्रैल को खेलेगी। पहला मैच दिल्ली की टीम का लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ लखनऊ में होगा। 

    यह भी पढ़ें- IPL 2026: आईपीएल में सबसे ज्‍यादा बार हैट्रिक लेने वाले टॉप-3 गेंदबाज, युवराज सिंह जैसा कारनामा कोई नहीं कर पाया

    यह भी पढ़ें- IPL 2026: इकाना में LSG और दिल्ली का मैच देखने को खर्चने होंगे कितने रुपये? सिर्फ मोबाइल टिकट से ही मिलेगी एंट्री