Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स ने फाफ डु प्लेसिस पर जताया भरोसा, फ्रेंचाइजी ने दे दी बड़ी जिम्मेदारी

    Updated: Mon, 17 Mar 2025 05:02 PM (GMT+05:30)

    दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2025 के लिए टीम के उप-कप्तान के नाम की घोषणा कर दी। टीम ने 40 साल के फाफ डु प्लेसिस को टीम का उप-कप्तान बनाया गया है। अभी कु ...और पढ़ें

    दिल्ली कैपिटल्स ने फाफ डु प्लेसिस को बनाया उप-कप्तान। फोटो- BCCI
    दिल्ली कैपिटल्स ने फाफ डु प्लेसिस को बनाया उप-कप्तान। फोटो- BCCI

    HighLights

    1. दिल्ली ने फाफ को बनाया उप-कप्तान
    2. अक्षर पटेल करेंगे कप्तानी
    3. केएल राहुल खिलाड़ी के तौर पर खेलेंगे

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स ने अभी कुछ दिन पहले टीम के कप्तान के नाम की घोषणा की थी और आगामी सीजन के लिए अक्षर पटेल को ये जिम्मेदारी सौंपी थी। अब इस फ्रेंचाइजी ने टीम के उप-कप्तान के नाम की भी घोषणा कर दी है। दिल्ली ने टीम का उप-कप्तान फॉफ डु प्लेसिस को बनाया है, जो पिछले सीजन आरसीबी के कप्तान थे।

    गौरतलब हो कि फाफ डु प्लेसिस दिल्ली कैपिटल्स ज्वाइन करने से पहले तीन साल तक यानी साल 2022 से लेकर 2024 तक आरसीबी टीम का हिस्सा थे। विराट को अचानक कप्तान छोड़ने के बाद फ्रेंचाइजी ने डु प्लेसिस को कप्तान बनाया। आरसीबी ने आईपीएल 2025 की नीलामी से पहले डु प्लेसिस को रिलीज कर दिया था।

    बेस प्राइज पर दिल्ली ने खरीदा

    इसके बाद आईपीएल 2025 की नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें उनसे बेस प्राइस यानी 2 करोड़ में खरीदा था। प्लेसिस के कप्तानी अनुभव को देखते माना जा रहा था कि वह ऋषभ पंत की जगह लेंगे हालांकि, ऐसा नहीं हुआ। अब उन्हें उप-कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी। वह अक्षर पटेल के डिप्टी होंगे।

    बता दें कि डु प्लेसिस के पास न सिर्फ आईपीएल में कप्तानी करने का अनुभव है, बल्कि उनके पास इस लीग में खेलने का अच्छा खासा अनुभव है। वो साल 2012 से आईपीएल में खेल रहे हैं और इस दौरान उन्होंने कुल 145 मैच खेले हैं और इसमें उन्होंने 136.37 की स्ट्राइक रेट के साथ 4571 रन बनाए हैं।

    खबरें और भी

    कप्तानी का काफी अनुभव

    डु प्लेसिस ने आईपीएल में 37 अर्धशतक भी जड़े हैं। प्लेसिस ने इस लीग में अब तक 421 चौके और 166 छक्के भी लगाए हैं। उनके उप-कप्तान बनने से अक्षर पटेल को काफी मदद मिलेगी और वो उनके अनुभव का लाभ ले सकते हैं। अक्षर पटेल पहली बार आईपीएल में किसी टीम की कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे।

    आईपीएल 2025 के लिए दिल्ली का स्क्वाड

    अक्षर पटेल (कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), जेक-फ्रेजर मैकगर्क, करुण नायर, फाफ डु प्लेसिस (उप-कप्तान), डोनोवन फरेरा, अभिषेक पोरेल, ट्रिस्टन स्टब्स, समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, दर्शन नालकंडे, विपराज निगम, अजय मंडल, मनवंत कुमार एल, त्रिपुराण विजय, माधव तिवारी, मिचेल स्टार्क, टी नटराजन, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार, दुष्मंता चमीरा और कुलदीप यादव।