Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IPL 2026 से बाहर हो जाएंगे मिचेल स्टार्क? ताजा अपडेट ने बढ़ाई दिल्ली कैपिटल्स की टेंशन

    Updated: Mon, 23 Mar 2026 04:08 PM (GMT+05:30)

    ऑस्ट्रे्लिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। स्टार्क को अब तक क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की तरफ से एनओसी नहीं मिली है, जिसकी व ...और पढ़ें

    HighLights

    1. मिचेल स्टार्क चल रहे हैं चोटिल

    2. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अब तक नहीं दी एनओसी

    3. स्टार्क के खेलने पर संशय बरकरार

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2026 से पहले सभी टीमों के लिए स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। कई खिलाड़ी चोट की वजह से बाहर हो चुके हैं, जबकि कुछ सीजन के शुरूआती मैचों में नहीं खेल पाएंगे। इसी कड़ी में दिल्ली कैपिटल्स के लिए ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क की उपलब्धता को लेकर अब तक स्पष्ट जानकारी नहीं है। दिल्ली के कोच हेमंग बदानी ने स्टार्क को लेकर ताजा अपडेट दिया है।

    बदानी का कहना है कि स्टार्क को लेकर कुछ भी अब तक स्पष्ट नहीं है। दिल्ली के कोच ने बताया कि स्टार्क को अब तक क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की तरफ से एनओसी नहीं मिली है। तो वहीं कप्तान अक्षर पटेल को भरोसा है कि ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज जल्द ही टीम के साथ जुड़ेंगे। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के स्टार्क, पैट कमिंस और जोश हेजलवुड तीनों ही अब तक अपनी-अपनी टीमों के साथ नहीं जुड़े हैं।

    हेमंग बदानी ने दिया अपडेट

    बदानी ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से मिचेल स्टार्क के बारे में कोई अपडेट नहीं मिला है। जैसे ही स्थिति स्पष्ट होती है, सारी चीजें सामने आ जाएंगी।" दिल्ली के कोच की इन बातों से साफ है कि बाएं हाथ के तेज गेंदबाज को लेकर अब तक कुछ भी स्पष्ट नहीं है। आईपीएल 2026 की शुरूआत 28 मार्च से होने वाली है। अगर स्टार्क को जल्द एनओसी नहीं मिलती है, तो शायद पहले कुछ मैचों में न खेल पाएं।

    अक्षर पटेल को उम्मीद

    स्टार्क को लेकर बात करते हुए अक्षर ने कहा, "स्टार्क कभी भी आ सकते हैं और इसके लिए कोई एक निश्चित तारीख सामने नहीं आई है। अगर वे नहीं आते हैं, तो उनकी जगह किसी दूसरे गेंदबाज को शामिल नहीं किया जाएगा। नटराजन हमारी टीम में हैं, फिट हैं और अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। अगर जरूरत पड़ी, तो स्टार्क और इम्पैक्ट प्लेयर के बारे में बात की जा सकती है।"

    खबरें और भी

    IPL 2025 में स्टार्क का प्रदर्शन

    आईपीएल 2025 में स्टार्क ने दिल्ली के लिए गेंदबाजी में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने 11 मैचों में 14 विकेट अपने नाम किए थे और टीम के लिए दूसरे सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। 36 वर्षीय को दिल्ली ने आईपीएल 2025 की नीलामी में 11.75 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया था। डीसी को उम्मीद होगी कि स्टार्क इस साल शानदार प्रदर्शन करें और फ्रेंचाइजी को पहला खिताब दिलाएं।

    यह भी पढ़ें- 'तुरंत वापस ले लो नाम...', PSL 2026 पर मंडराया खतरा; वॉर्नर-स्मिथ समेत इन विदेशी खिलाड़ियों को मिली धमकी

    यह भी पढ़ें- 'Vaibhav Suryavanshi कभी प्रोफेशनल नहीं बन पाएगा...', RCB के स्टार खिलाड़ी का चौंकाने वाला बयान