Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'आपको बहुत मिस किया भइया', आईपीएल 2024 से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने अनोखे अंदाज में किया Rishabh Pant का स्वागत

    Updated: Wed, 13 Mar 2024 05:51 PM (IST)

    ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स के लिए कप्तान और विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में खेलेंगे। साल 2022 दिसंबर में एक भयानक कार दुर्घटना से बचने के बाद उनका 14 महीने ...और पढ़ें

    ऋषभ पंत की वापसी पर दिल्ली कैपिटल्स ने खास अंदाज में किया स्वागत। फाइल फोटो
    ऋषभ पंत की वापसी पर दिल्ली कैपिटल्स ने खास अंदाज में किया स्वागत। फाइल फोटो

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। बीसीसीआई ने आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) सीजन में खेलने के लिए ऋषभ पंत को फिट घोषित कर दिया है। फिट घोषित किए जाने के बाद से ऋषभ पंत को फैंस से बधाई संदेश मिल रहे हैं। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स ने खास अंदाज में ऋषभ पंत का स्वागत किया है।

    ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स के लिए कप्तान और विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में खेलेंगे। साल 2022 दिसंबर में एक भयानक कार दुर्घटना से बचने के बाद उनका 14 महीने का रिहैब पूरा हो गया है। अब वह आईपीएल के जरिए क्रिकेट मैदान पर वापसी करेंगे।

    दिल्ली कैपिटल्स ने खास अंदाज में किया स्वागत

    दिल्ली कैपिटल्स ने ऋषभ पंत की वापसी को लेकर एक खास वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। दिल्ली कैपिटल्स ने अपने कप्तान पंत का अनोखे तरीके से स्वागत किया है और एक बच्चे के माध्यम से उन्हें एक विशेष जर्सी भेजी। वीडियो में बच्चा कहता हुआ दिखाई पड़ रहा है, "आपको बहुत मिस किया।"

    यह भी पढ़ें- IPL 2024 से बाहर होने के बाद Shami ने अपनी चोट पर दिया अपडेट, फैंस के लिए कही यह बात

    बीसीसीआई ने भी दी बधाई

    अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। दिल्ली के फैंस युवा खिलाड़ी की वापसी को देखकर उत्साहित हैं। दिसंबर 2022 के बाद पहली बार ऋषभ पंत 23 मार्च को चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब किंग्स के खिलाफ मोहाली में मैदान पर उतरेंगे।

    खबरें और भी

    वहीं, बीसीसीआई ने भी एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह पंत की वापसी की स्टोरी शेयर की है। पंत के कमबैक पर एक स्पेशल कार्यक्रम चलना की भी बात कही है। इसे सबसे बड़ी वापसी की कहानी का टाइटल दिया है।

    यह भी पढ़ें- Rachin Ravindra और Melie Kerr ने अपनी प्रतिभा का मनवाया लोहा, जीता न्यूजीलैंड क्रिकेट का सर्वोच्च पुरस्कार