Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IPL 2025 Retention Full List: किसकी खुली किस्मत और कौन हुआ निराश; एक क्लिक में पढ़ें रिटेंशन लिस्ट

    Updated: Thu, 31 Oct 2024 07:54 PM (IST)

    IPL 2025 Players Full Retention List आईपीएल 2025 के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स ने सबसे ज्यादा छह खिलाड़ियों को रिटेन किया है। मुंबई इंडियंस चेन्नई सुपर ...और पढ़ें

    आईपीएल 2025 रिटेंशन के बारे में सारी जानकारी।
    आईपीएल 2025 रिटेंशन के बारे में सारी जानकारी।

    HighLights

    1. हेनरिक क्सालेन को 23 करोड़ में SRH ने किया रिटेन
    2. सीएसके ने धोनी को किया रिटेन
    3. मुंबई की तरफ से खेलते हुए दिखाई देंगे रोहित शर्मा

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2025 के लिए टीमों ने अपनी रिटेंशन सूची जारी कर दी है। ऋषभ पंत और केएल राहुल दो बड़े भारतीय नाम हैं जो मेगा ऑक्शन का रुख करेंगे। पंजाब किंग्स मेगा ऑक्शन में सबसे बड़े पर्स के साथ उतरेगी। वहीं, राजस्थान रॉयल्स के पास सबसे कम पैसे बचे हैं।

    कोलकाता नाइट राइडर्स ने सबसे ज्यादा छह खिलाड़ियों को रिटेन किया है। मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स, लखनऊ सुपर जायंट्स, राजस्थान रॉयल्स, गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद ने 5-5 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। जबकि, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने तीन और पंजाब किंग्स ने दो खिलाड़ियों को रिटेन किया है। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स ने चार खिलाड़ियों को रिटेन किया है।

    चेन्नई सुपर किंग्स

    मुंबई इंडियंस

    केकेआर

    आरसीबी

    दिल्ली कैपिट्ल्स

    सनराइजर्स हैदराबाद

    लखनऊ सुपर जायंट्स

    राजस्थान रॉयल्स

    पंजाब किंग्स

    गुजरात टाइटंस

    आईपीएल टीमों का बचा हुआ पर्स:-

    पीबीकेएस - 110.6 करोड़।

    आरसीबी - 83 करोड़।

    डीसी - 76.25 करोड़।

    एलएसजी - 69 करोड़।

    जीटी - 69 करोड़।

    केकेआर - 63 करोड़।

    सीएसके - 55 करोड़।

    एमआई - 45 करोड़।

    एसआरएच - 45 करोड़।

    आरआर - 41 करोड़।

    वो बड़े नाम जिन्हें नहीं किया गया रिटेन

    मुंबई इंडियंस मे बड़े खिलाड़ियों जैसे ईशान किशन, टिम डेविड को रिटेन नहीं किया है। सीएसके ने डेवोन कॉनवे, रचिन रविंद्र, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, तुषार देशपांडे को रिटेन नहीं किया। वहीं, एसआरएच ने वाशिंगटन सुंदर, टी नटराजन, भुवनेश्वर कुमार को रिटेन ना करके चौका दिया है। लखनऊ से केएल राहुल, मार्कस स्टोइनिस, क्विंटन डी कॉक, क्रुणाल पांड्या का पत्ता साफ हो गया है।

    ऋषभ पंत की भी हुई छुट्टी

    पंजाब किंग्स से हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह, सैम कुरेन, जॉनी बेयरस्टो, लियम लिविंगस्टन, जबकि राजस्थान ने युजवेंद्र चहल, जोस बटलर को रिटेन ना करके सभी को चौंका दिया। आरसीबी ने ग्लेन मैक्सवेल और फॉफ डु प्लेसिस जैसे बड़े खिलाड़ियों से दूरी बना ली है। दिल्ली ने ऋषभ पंत और डेविड वॉर्नर को नहीं रिटेन किया है। केकेआर ने अपने विनिंग कप्तान और तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को रिटेन नहीं किया है।

    खबरें और भी

    यह भी पढे़ं- IPL 2025 Players Retention Live: चेन्नई ने धोनी को तो मुंबई ने किया रोहित को रिटेन, ऋषभ पंत और केएल राहुल लेंगे ऑक्शन में हिस्सा

    यह भी पढे़ं- MS Dhoni के फैंस को दीवाली का तोहफा, IPL 2025 में भी खेलते नजर आएंगे माही, CSK ने खर्च किए करोड़ों रुपये