विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ध्रुव जुरेल को सौंपी गई सेंट्रल जोन की कप्‍तानी, रजत पाटीदार की फिटनेस पर संदेह

Published: Thu, 07 Aug 2025 08:47 PM (IST)

उत्तर प्रदेश के ध्रुव जुरेल की कप्तानी में मध्य क्षेत्र की टीम दलीप ट्राफी में मैदान संभालेगी। मध्य प्रदेश के ...और पढ़ें

ध्रुव जुरेल को सौंपी गई कप्‍तानी। इमेज- एक्‍स
ध्रुव जुरेल को सौंपी गई कप्‍तानी। इमेज- एक्‍स

HighLights

  1. रिंकू सिंह, करुण नायर और अक्षय वाडकर जैसे नामों को जगह नहीं

 नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : उत्तर प्रदेश के ध्रुव जुरेल की कप्तानी में मध्य क्षेत्र की टीम दलीप ट्राफी में मैदान संभालेगी। मध्य प्रदेश के रजत पाटीदार टीम के उपकप्तान होंगे। टीम में बीसीसीआई के केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ी रिंकू सिंह, विदर्भ को रणजी चैंपियन बनाने वाले कप्तान अक्षय वाडकर, गत सत्र में जोरदार बल्लेबाजी करने वाले करुण नायर के अलावा आक्रामक बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर को मौका नहीं मिला है।

मध्य क्षेत्र टीम चयन के लिए गुरुवार को इंदौर के होल्‍कर स्टेडियम में चयन समिति की बैठक हुई। मध्य क्षेत्र में मध्य प्रदेश के अलावा उत्तर प्रदेश, विदर्भ, राजस्थान, रेलवे, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ की राज्य टीमें शामिल हैं। विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल हाल ही में इंग्लैंड दौरे में भारतीय टीम में शामिल थे और द ओवल में अंतिम टेस्ट में खेले थे।

हालांकि यह हैरानी भरा है कि गत रणजी सत्र में वे नहीं खेले थे जबकि गत सत्र में अपनी कप्तानी में टीम को चैंपियन बनाने वाले विदर्भ के अक्षय वाडकर को टीम में स्थान नहीं मिला है। पिछले सत्र में विदर्भ के लिए 836 रन बनाकर करुण नायर को सालों बाद भारतीय टीम में स्थान मिला था। मगर यह प्रदर्शन मध्य क्षेत्र टीम में स्थान नहीं दिला सका।

कुछ और बड़े नाम भी टीम में नहीं हैं, जिनमें उत्तर प्रदेश के रिंकू सिंह शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार चयन समिति का मानना था कि रिंकू और इंदौर के वेंकटेश अय्यर का प्रदर्शन लाल गेंद से उतना बेहतर नहीं है, जितना इनकी जगह चुने गए अन्य खिलाड़ियों का है। टीम में ध्रुव जुरेल के अलावा आर्यन जुयाल के रूप में दूसरे विकेट कीपर होने से अक्षय वाडकर की जगह नहीं बन सकी। रणजी सत्र में दीपक चाहर और खलील अहमद का भी प्रभावी प्रदर्शन नहीं था, लेकिन वे टीम में जगह बना गए।

सेंट्रल जोन की टीम

ध्रुव जुरेल (कप्तान, विकेट कीपर), रजत पाटीदार (उपकप्तान), आर्यन जुयाल (विकेट कीपर), दानेश मालेवार, संजीत देसाई, कुलदीप यादव, आदित्य ठाकरे, दीपक चाहर, सारांश जैन, आयुष पांडे, शुभम शर्मा, यश राठौड़, हर्ष दुबे, मानव सुथार और खलील अहमद।

स्टैंडबाई : माधव कौशिक, यश ठाकुर, युवराज चौधरी, महिपाल लोमरोर, कुलदीप सेन, उपेन्द्र यादव।

यह भी पढ़ें- IND vs ENG Playing XI: कुलदीप फिर ड्रॉप... शार्दुल की जगह करुण को मौका; प्लेइंग-11 में 4 बदलाव के साथ उतरे गिल

यह भी पढ़ें- Dhruv Jurel को ओवल टेस्‍ट में मिली जगह, एमएस धोनी के बचपन का किस्‍सा आया याद

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।