Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ind vs Eng: सालों मेहनत के बाद आया टीम से बुलावा, "Dhruv Jurel" ने कॉल आने पर शेयर किया अपना पहला रिएक्शन

    By Jagran News Edited By: Geetika Sharma
    Updated: Thu, 01 Feb 2024 05:00 PM (IST)

    Dhruv Jurel on call from Team India इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल को टेस्ट टीम में डेब्यू के लिए कॉल मिला। ...और पढ़ें

    जुरेल ने अब कॉल मिलने पर अपने पहले रिएक्शन के बारे में बात की। फोटो- एक्स
    जुरेल ने अब कॉल मिलने पर अपने पहले रिएक्शन के बारे में बात की। फोटो- एक्स

    HighLights

    1. भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल को टेस्ट टीम में डेब्यू के लिए कॉल मिला
    2. जुरेल ने अब कॉल मिलने पर अपने पहले रिएक्शन के बारे में बात की
    3. जुरेल ने कहा कि उन्हें लगा वह कोई सपना देख रहे हैं

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Dhruv Jurel first reaction after Team India call: इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल को टेस्ट टीम में डेब्यू के लिए कॉल मिला। राजस्थान रॉयल्स के युवा स्टार ने अब टीम इंडिया से कॉल मिलने पर अपना रिएक्शन शेयर किया।

    जूरेल ने कैसे किया रिएक्ट

    जियो सिनेमा से बात करते हुए जूरेल ने बताया कि उन्हें कैसा लगा जब उन्हें पता चला कि इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में उन्हें जगह दी गई है। जूरेल ने बताया कि हम उस दिन प्रैक्टिस कर कर रहे थे और वे देर शाम खत्म हुई।

    आचानक देखा अपना नाम

    मैं सोने जा रहा था और मैंने ऐसी बीसीसीआई टीवी खोला और मैंने देखा कि स्क्वाड में मेरा नाम घोषित किया गया है। मैं एकदम से हैरान रह गया। क्रिकेट खेलने वाला हर बच्चा भारतीय नेशनल टीम में खेलने का सपना देखता है। अपना नाम देखकर मुझे लगा मैं सपने देख रहा हूं। 

    ये भी पढ़ें: Ind vs Eng: AB de Villiers ने 26 साल के इस भारतीय क्रिकेटर की शान में पढ़ें कसीदे, दूसरे टेस्ट में प्लेइंग XI में मौका मिलने की लगाई आस

    आईपीएल में खींचा था लोगों का ध्यान

    ध्रुव जुरेल ने 2023 में आईपीएल के दौरान लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। जुरेल ने आईपीएल 2023 में 13 मैच खेले और 152 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 170 के ऊपर का था, जिसने लोगों को उनकी तरफ आकर्षित किया। इस बीच खिलाड़ी ने पैसों को लेकर अपनी परेशानियों के बारे मे भी बात की। उन्होंने कहा कि एक मिडिल क्लास परिवार से होने के बावजूद उनके इस सपने को पूरा करना काफी मुश्किल था। 

    खबरें और भी

    मिडिल क्लास परिवार से रखते हैं तालुक

    "हर क्रिकेटर का यह सपना होता है और एक मिडिल क्लास परिवार से होने के बावजूद जब आप शुरुआत कर रहे होते हैं, तो यह बड़ा लगता है क्योंकि बहुत सारे लोग मुकाबले कर रहे होने हैं और पैसे के हिसाब से भी यह काफी महंगा है।

    परिवार में सबने जाहीर की खुशी

    हम सब कुछ कैसे मैनेज करेंगे यह दिमाग में है? जहां से मैंने शुरुआत की थी और कितने संघर्षों के बाद वह सब कुछ दिमाग में चल रहा था। मेरे माता-पिता, बहन और मैं सभी इसके बारे में बात कर रहे थे। यह एक बहुत ही अच्छा और भावनात्मक पल था।

    ये भी पढ़ें: Ind vs Eng: Rajat Patidar ने वीडियो में रोहित-विराट से मिले गुरुमंत्र का किया खुलासा, दूसरे टेस्‍ट में डेब्‍यू की जताई उम्‍मीद