Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    लॉरेंस बिश्नोई की वजह से दिलप्रीत बाजवा को मिली कनाडा क्रिकेट टीम की कमान, मैच फिक्सिंग के आरोपों के बीच हुआ बड़ा खुलासा

    By Paramvir RishiEdited By: Praveen Kumar Mishra
    Updated: Sun, 19 Apr 2026 10:19 PM (IST)

    कनाडा क्रिकेट टीम के कप्तान दिलप्रीत सिंह बाजवा विवादों में घिर गए हैं। CBC रिपोर्ट के अनुसार, गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गिरोह ने उन्हें कप्तान बनवाने क ...और पढ़ें

    लॉरेंस बिश्नोई-दिलप्रीत बाजवा

    लॉरेंस बिश्नोई-दिलप्रीत बाजवा

    HighLights

    1. दिलप्रीत बाजवा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने कप्तान बनवाया

    2. कनाडा क्रिकेट में भ्रष्टाचार, मैच फिक्सिंग के आरोप लगे

    3. भारतीय एजेंसियां बिश्नोई गैंग से संबंधों की जांच कर रही हैं

    परमवीर ऋषि, जागरण गुरदासपुर। कनाडा क्रिकेट टीम के भारतवंशी कप्तान दिलप्रीत सिंह बाजवा विवादों में घिर गए हैं। कैनेडियन ब्राडकॉस्टिंग कॉरपोरेशन (सीबीसी) की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि दिलप्रीत को कप्तान बनाने के पीछे गैंग्सटर लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का हाथ है। दिलप्रीत मूल रूप से गुरदासपुर जिले के बटाला का है और डीएवी सेंटेनरी स्कूल में शिक्षा प्राप्त की थी।

    वह बीसीसीआई व पंजाब पर प्रतिभा की अनदेखी करने का आरोप लगाकर वर्ष 2020 में कनाडा चला गया। सीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, दिलप्रीत को कप्तान बनवाने के लिए लॉरेंस गैंग ने टीम के खिलाड़ियों को धमकियां दीं। साथी खिलाड़ियों को कहा गया कि अगर दिलप्रीत का समर्थन नहीं किया तो जान से मार दिया जाएगा।

    कनाडा पुलिस के पास भी पहुंची शिकायत

    रिपोर्ट में कहा गया है कि कनाडा की क्रिकेट टीम में भ्रष्टाचार, संगठित अपराध और मैच फिक्सिंग हावी हो चुकी है। इसकी शिकायत कनाडा पुलिस के पास भी पहुंची थी। कई खिलाड़ी मानसिक तनाव का कारण बताकर कप्तानी की दौड़ से हट गए थे। जिन खिलाड़ियों ने दिलप्रीत को कप्तान बनाने का विरोध किया था, उन्हें कुछ ही देर बाद लॉरेंस बिश्नोई के नाम से मैसेज भेजकर धमकाया गया।

    दिलप्रीत बाजवा पर लगा फिक्सिंग का आरोप

    मैच फिक्सिंग का आरोप लगाने पर पूर्व कोच के घर दो बार फायरिंग दिलप्रीत इसी वर्ष खेले गए टी-20 विश्व कप के मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ नो बाल फेंकने के कारण पहले ही जांच के घेरे में है। इसकी जांच अभी चल रही है। कनाडा के पूर्व कोच खुर्रम चौहान ने भी दिलप्रीत पर मैच फिक्सिंग का आरोप लगाया था।

    खबरें और भी

    इसके बाद खुर्रम के कैलगरी स्थित घर पर दो बार फायरिंग हो चुकी है। कुछ माह पहले दिलप्रीत बटाला व अन्य स्थानों पर भी गया था। सूत्रों के अनुसार, भारतीय एजेंसियों ने दिलप्रीत के लॉरेंस बिश्नोई से संबंधों की जांच शुरू कर दी है।

    यह भी पढ़ें- 36 की उम्र में भी 'असरदार' भुवनेश्वर कुमार, स्विंग और लाइन लेंथ से बल्लेबाजों को लगातार कर रहे परेशान

    यह भी पढ़ें- राशिद खान बनने वाले हैं भारतीय? इंडिया की नागरिकता पर हुआ बड़ा खुलासा, इसे देश से भी मिला ऑफर