Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'मेरी लाइफ में इससे बड़ा...' T20 WC 2024 के लिए पूरी तरह से तैयार हैं Dinesh Karthik, बोले- फ्लाइट में बैठने के लिए खुद को झोंक दूंगा

    Updated: Sat, 20 Apr 2024 07:04 PM (GMT+05:30)

    दिनेश कार्तिक का कहना है कि वह वेस्टइंडीज और अमेरिका की धरती पर होने वाले टी-20 विश्व कप के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। कार्तिक के अनुसार भारत के लिए इ ...और पढ़ें

    Dinesh Karthik: दिनेश कार्तिक टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में खेलने को तैयार।
    Dinesh Karthik: दिनेश कार्तिक टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में खेलने को तैयार।

    HighLights

    1. टी-20 वर्ल्ड कप खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार दिनेश कार्तिक
    2. आईपीएल 2024 में जमकर बोल रहा है कार्तिक का बल्ला
    3. 7 मैचों में 226 रन ठोक चुके हैं कार्तिक

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2024 में दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) बल्ले से खूब महफिल लूट रहे हैं। 7 मैचों के अंदर ही कार्तिक ने बतौर फिनिशर अपनी बैटिंग से हर किसी को दीवाना बना दिया है। कार्तिक को वेस्टइंडीज और अमेरिका की धरती पर होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup) के लिए भारतीय टीम में चुने जाने की मांग उठ रही है। कैरेबियाई सरजमीं पर 'विस्फोट' करने के लिए कार्तिक भी पूरी तरह से तैयार हैं।

    वर्ल्ड कप के लिए तैयार हैं कार्तिक

    दिनेश कार्तिक का कहना है कि वह टी-20 वर्ल्ड कप 2024 की फ्लाइट में बैठने के लिए सबकुछ करेंगे। उन्होंने कहा, "जिंदगी में इस स्टेज पर भारत का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए सबसे अच्छी फीलिंग होगी। मैं इसको करने के लिए बेहद उत्साहित हूं। मेरी लाइफ में भारत के लिए इस टी-20 वर्ल्ड कप में खेलने से बड़ा कुछ भी नहीं है।"

    यह भी पढ़ेंIPL 2024: मैदान के बाहर बैठकर Kieron Pollard ने कर दी बड़ी गलती, BCCI ने लगाया भारी जुर्माना; Tim David को भी मिली सजा

    कार्तिक ने आगे कहा, "मुझे ऐसा भी लगता है कि वर्ल्ड कप के लिए भारत की बेस्ट टीम चुनने के लिए तीन काफी ईमानदार लोग मौजूद हैं। राहुल द्रविड़, रोहित शर्मा और अजित आगरकर और मैं पूरी तरह से उनके साथ हूं। वह जो भी फैसले करेंगे, मैं उसका सम्मान करूंगा। मैं बस यह कह सकता हूं कि मैं 100 प्रतिशत तैयार हूं। मैं वर्ल्ड कप की फ्लाइट में बैठने के लिए सबकुछ करूंगा।"

    जमकर बोल रहा कार्तिक का बल्ला

    आईपीएल 2024 में दिनेश कार्तिक का बल्ला खूब तबाही मचा रहा है। इस सीजन खेले 7 मैचों में कार्तिक 205.45 के स्ट्राइक रेट से धमाल मचा रहे हैं। आरसीबी की ओर से खेलते हुए विकेटकीपर बल्लेबाज ने इन सात मैचों में 226 रन ठोक डाले हैं। कार्तिक इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन में अब तक 2 अर्धशतक जमा चुके हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मुकाबले में कार्तिक ने 35 गेंदों पर 83 रन की तूफानी पारी खेली थी।