Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    BCCI जल्‍द करेगा नए स्‍पॉन्‍सर की खोज, Asia Cup में 'सूर्या ब्रिगेड' की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

    Updated: Mon, 25 Aug 2025 08:49 AM (GMT+05:30)

    ड्रीम11 ने BCCI को सूचित किया है कि वे भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य प्रायोजक नहीं रहेंगे क्योंकि ऑनलाइन गेमिंग विधेयक पारित हो गया है। ड्रीम11 ने बीसीस ...और पढ़ें

    Asia Cup 2025 से पहले Dream11 ने छोड़ी इंडिया की स्पॉनसरशिप
    Asia Cup 2025 से पहले Dream11 ने छोड़ी इंडिया की स्पॉनसरशिप

    HighLights

    1. मुख्य प्रायोजक ने बीसीसीआइ को किया सूचित
    2. आनलाइन गेमिंग विधेयक पारित होने के बाद ड्रीम 11 पर लगी रोक
    3. एशिया कप से पहले भारतीय टीम को नए स्पॉनसर की तलाश

    अभिषेक त्रिपाठी, जागरण नई दिल्ली। ड्रीम11 (Dream11) ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को ये आधिकारिक तौर पर सूचित कर दिया है कि अब वे भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य प्रायोजक नहीं रह सकते। इसके बाद भारतीय टीम को 9 सिंतबर से शुरू हो रहे एशिया कप मे बिना मुख्य प्रायोजक के खेलना पड़ सकता है।

    Dream11 ने छोड़ी इंडिया की स्पॉनसरशिप

    दरअसल, राज्यसभा में पिछले गुरुवार को आनलाइन गेमिंग संवर्धन एवं विनियमन विधेयक 2025 पारित हुआ था, जिसके बाद सभी आनलाइन गेमिंग ऐप पर प्रतिबंध लग गया है। अभी तक भारतीय टीम के मुख्य प्रायोजक रहे फैंटेसी गेमिंग ऐप ड्रीम-11 (Dream11) पर भी इसका असर पड़ा है। 2023 में ड्रीम 11 ने बीसीसीआई के साथ तीन साल के लिए 358 करोड़ रुपये का अनुबंध किया था।

    जिसके बाद से भारतीय पुरुष, महिला और अंडर-19 टीम की जर्सी पर ड्रीम 11 का नाम लिखा जाता है। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा,

    "विधेयक पारित होने के बाद मुख्य प्रायोजक ने करार खत्म करने को लेकर आधिकारिक तौर पर हमें सूचित किया है।  हमारी टीम उस पर काम कर रही है। नया प्रायोजक खोजना भी प्रक्रिया का हिस्सा है लेकिन एशिया कप में बहुत कम समय है। इन सब चीजों में बहुत सारी कानूनी प्रक्रिया भी होती हैं, जिसमें समय लगता है। ये बिल्कुल अलग स्थिति है।"

    2026 तक के लिए था कॉन्ट्रैक्ट

    अगर एशिया कप से पहले भारतीय टीम (Indian National Cricket Team) को नया प्रायोजक नहीं मिलता है तो उसे बिना टाइटल स्पांसर के ही टूर्नामेंट खेलना होगा। ये करार तीन वर्ष का था और 2026 तक चलना था। ड्रीम 11 आइपीएल के प्रायोजकों में से एक है। इसके साथ ही दूसरे बड़े आनलाइन फैंटेसी गेम ऐप माय 11 सर्किल का भी बीसीसीआइ से करार था।

    आईपीएल ने 2024 में पांच सीजन के लिए माय 11 सर्किल के साथ 625 करोड़ रुपये का करार किया था, यानी प्रत्येक वर्ष 125 करोड़ रुपये कंपनी की ओर से बीसीसीआई को मिल रहे हैं। अभी सिर्फ दो सीजन ही गुजरे हैं और तीन सीजन का करार बाकी था, लेकिन उसमें भी नया प्रायोजक ढूंढना पड़ेगा। हालांकि उसमें इतनी दिक्कत इसलिए नहीं आएगी क्योंकि उसके लिए अभी काफी समय है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- ऑनलाइन गेमिंग पर बैन के बाद DREAM11 का बड़ा फैसला, अब यहां हाथ आजमाने जा रही कंपनी

    यह भी पढ़ें- टीम इंडिया की स्पॉन्सरशिप से कटा Dream11 का पत्ता ! नए Sponsor की तलाश शुरू, जानें रेस में कौन-कौन सी कंपनियां