Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    SL vs IND: डुनिथ वेल्लालागे ने 'पंजा' मारकर रचा इतिहास, भारत के खिलाफ बड़ा कमाल करने वाले बने पहले स्पिनर

    Updated: Wed, 07 Aug 2024 09:09 PM (GMT+05:30)

    श्रीलंका के स्पिनर डुनिथ वेल्लालागे ने भारत के खिलाफ आखिरी वनडे में पांच विकेट चटकाए। वेल्लालागे ने इसके साथ ही अपने नाम एक अनोखा रिकॉर्ड दर्ज कर लिया ...और पढ़ें

    डुनिथ वेल्लालागे ने भारत के खिलाफ दूसरी बार लिए पांच विकेट। फोटो- सोशल मीडिया
    डुनिथ वेल्लालागे ने भारत के खिलाफ दूसरी बार लिए पांच विकेट। फोटो- सोशल मीडिया

    HighLights

    1. आखिरी वनडे मैच में डुनिथ वेल्लालागे ने लिए पांच विकेट
    2. भारत के खिलाफ वनडे में दो बार पांच विकेट लने वाले बने पहले स्पिन गेंदबाज
    3. श्रीलंका ने भारत को 110 रन से हराया

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। श्रीलंका ने 27 साल बाद भारत के खिलाफ वनडे सीरीज जीती। आखिरी वनडे मैच में श्रीलंका ने भारत को 110 रन हराकर 2-0 से सीरीज जीती। श्रीलंका की इस जीत में स्पिन गेंदबाज डुनिथ वेल्लालागे ने अहम भूमिका निभाई। वेल्लालागे ने पांच विकेट लिए। इसके साथ वेल्लालागे ने अपने नाम एक अनोखा रिकॉर्ड दर्ज कर लिया।

    वेल्लालागे पहले स्पिनर बनें, जिन्होंने भारत के खिलाफ एक से अधिक बार पांच से ज्यादा विकेट लेने का कमाल किया। वेल्लालागे ने वो कर दिखाया जो बड़े-बड़े स्पिनर्स नहीं कर पाए। वेल्लालागे ने भारत के खिलाफ दो बार पांच विकेट लेने का कमाल किया। पहली पार साल 2023 में कोलंबो में भी भारत के खिलाफ पांच विकेट चटकाए थे।

    भारत के खिलाफ वेल्लालागे के पांच विकेट

    • कोलंबो आरपीएस 2023 में 5/40
    • कोलंबो आरपीएस 2024 में 5/27

    26.1 ओवर में सिमटी भारतीय टीम

    वनडे सीरीज के आखिरी मैच में श्रीलंका ने भारत को 249 रन का लक्ष्य दिया था। भारत 26.1 ओवर में 138 रन बनाकर सिमट गई। भारत के मात्र चार बल्लेबाज ही दहाई का आंकाड़ा पार सके। श्रीलंकाई स्पिनर्स ने घातक गेंदबाजी की। खासकर डुनिथ वेल्लालागे ने। वेल्लालागे ने 5.1 ओवर में 27 रन देकर 5 विकेट चटकाए। इसमें रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव के विके शामिल रहे।

    यह भी पढे़ं- IND vs SL: सचिन तेंदुलकर के बाद रोहित शर्मा पर लगा दाग, 27 साल बाद श्रीलंका के खिलाफ कटी टीम इंडिया की नाक

    यह भी पढे़ं- SL vs IND 3rd ODI: आखिरी वनडे में बना अनोखा रिकॉर्ड, श्रीलंका के पूर्व बल्‍लेबाज रंजन मदुगले बने गवाह

    खबरें और भी