Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ECC Women T10 League: 10 ओवर के मैच में महिला क्रिकेटर ने जड़ दिया शतक, पारी के दौरान जड़े 11 सिक्स और 5 चौके

    By Umesh KumarEdited By: Umesh Kumar
    Updated: Wed, 20 Dec 2023 08:35 PM (GMT+05:30)

    नीदरलैंड्स की कप्तान आइरिस जविलिंग ने टी10 क्रिकेट में इतिहास रच दिया। वह पहली महिला क्रिकेटर बनीं जिन्होंने टी10 लीग में शतक जड़ा। आइरिस ने अपनी इस प ...और पढ़ें

    Iris Zwilling ने टी10 लीग में जड़ा शतक। फाइल फोटो
    Iris Zwilling ने टी10 लीग में जड़ा शतक। फाइल फोटो

    HighLights

    1. Iris Zwilling ने टी10 लीग में जड़ा शतक
    2. ऐसा करने वाली बनी दुनिया की पहली महिला खिलाड़ी
    3. 36 गेंद पर बनाए नाबाद 102 रन

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। यूरोपीय महिला टी10 लीग 2023 में वो हो गया जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी। नीदरलैंड्स महिला क्रिकेट टीम की कप्तान आइरिस जविलिंग ने ऑस्ट्रिया के खिलाफ मैच में सिर्फ 34 गेंद में शतक जड़ दिया। इस पारी में जविलिंग ने 11 छक्के और 5 चौकों की मदद से नाबाद 102 रन बनाए। वह ऐसा करने वाली पहली महिला खिलाड़ी बनीं।

    नीदरलैंड्स की कप्तान आइरिस जविलिंग ने टी10 क्रिकेट में इतिहास रच दिया। वह पहली महिला क्रिकेटर बनीं, जिन्होंने टी10 लीग में शतक जड़ा। आइरिस ने अपनी इस पारी के दौरान 36 गेंद का सामना किया। जविलिंग ने ऑस्ट्रिया की दो गेंदबाजों के खिलाफ हल्ला बोला। उनके प्रति ओवर में 23-23 रन बटोरे। जविलिंग ने नीदरलैंड्स को विशाल स्कोर तक पहुंचाया।

    नीदरलैंड्स ने ऑस्ट्रिया को 100 रन से हराया

    पहले बल्लेबाजी करते हुए नीदरलैंड्स ने 10 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 159 रन का स्कोर बनाया। ऑस्ट्रिया को जीत के लिए 160 रन का विशाल लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रिया ने निर्धारित ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर महज 59 रन ही बना सकी। नीदरलैंड्स ने 100 रन से यह मुकाबला अपने नाम किया।

    यह भी पढ़ें- IND vs SA Live Streaming: यहां फ्री में देखें भारत और साउथ अफ्रीका के बीच आखिरी वनडे की जंग

    गेंदबाजों ने बरपाया कहर

    नीदरलैंड के गेंदबाजों में डी लैंग, रॉबिन रिजके और हन्ना ने 2-2 विकेट लिए। कार्लिन वैन ने एक विकेट लिया। ऑस्ट्रिया की पारी में केवल एक खिलाड़ी ने दोहरे अंक का स्कोर बनाया। मल्लिका महादेवा ने 30 रन बनाए। ऑस्ट्रिया के चार बल्लेबाज खाता तक नहीं खोल पाए।

    खबरें और भी

    ऐसा है जविलिंग का क्रिकेट करियर

    बता दें कि इससे पहले जविलिंग ने स्पेन के खिलाफ 30 गेंद पर 74 रन की पारी खेली थी। नीदरलैंड्स की कप्तान आइरिस जविलिंग ने अभी तक 9 वनडे मैच में 92 रन और 47 टी20 मैच में 448 रन बनाए हैं। टी20 में उनके नाम दो अर्धशतक दर्ज हैं। वह दाएं हाथ से गेंदबाज भी हैं।

    यह भी पढ़ेंः- IND vs SA Pitch Report: बोलैंड पार्क पर खेला जाएगा करो या मरो मुकाबला, जानें क्या कहती है पार्ल की पिच रिपोर्ट