Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    World Cup 2023 Points Table: AFG का बड़ा उलटफेर, वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार 10वें स्थान पर पहुंचा AUS

    By Umesh KumarEdited By: Umesh Kumar
    Updated: Mon, 16 Oct 2023 06:00 AM (IST)

    इस बड़ी जीत का फायदा अफगान टीम को मिला है। वह लंबी छलांग लगाते हुए छठे स्थान पर पहुंच गया है। वहीं इंग्लैंड पांचवें स्थान पर है। सबसे हैरानी की बात यह ...और पढ़ें

    अफगानिस्तान और इंग्लैंड के बीच मुकाबला। फोटो- एपी
    अफगानिस्तान और इंग्लैंड के बीच मुकाबला। फोटो- एपी

    HighLights

    1. अफगानिस्तान ने इंग्लैंड को दी 69 रन से शिकस्त
    2. प्वाइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर पहुंची अफगान टीम
    3. ऑस्ट्रेलिया प्लाइंट्स टेबल में 10वें स्थान पर

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में रविवार को अफगानिस्तान ने बड़ा उलटफेर किया। गत चैंपियन इंग्लैंड को पटखनी देकर अफगान ने वर्ल्ड कप में अपनी पहली जीत दर्ज की। अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.5 ओवर में 284 रन का स्कोर खड़ा किया था, जो विश्व कप में उसका दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम केवल 215 पर ढेर हो गई। विश्व कप इतिहास में यह अफगान टीम की केवल दूसरी जीत है।

    इस बड़ी जीत का फायदा अफगान टीम को मिला है। वह लंबी छलांग लगाते हुए छठे स्थान पर पहुंच गया है। वहीं, इंग्लैंड पांचवें स्थान पर है। सबसे हैरानी की बात यह है कि वर्ल्ड कप के इतिहास में ऑस्ट्रेलिया पहली बार 10वें स्थान पर पहुंच गई है। अफगानिस्तान की इस जीत से पांच बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई टीम अब अंक तालिका में 10वें नंबर पर खिसक गई है। ये इतिहास में पहली बार है, जब ऑस्ट्रेलिया सबसे निचले पायदान पर पहुंचा है।

    अफगानिस्तान का दमदार प्रदर्शन

    2015 में अपना पहला विश्व कप खेलने वाली अफगानिस्तान को तब छह मैचों में से केवल एक जीत नसीब हुई थी, जबकि 2019 विश्व कप में उसे अपने सभी नौ मुकाबलों में हार मिली थी। रविवार को पहले रहमानुल्लाह गुरबाज (80) और इकराम अलीखिल (56) की शानदार बल्लेबाजी और फिर गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन से अफगान टीम ने न सिर्फ इंग्लैंड को हराया, बल्कि दूसरी टीमों को भी बता दिया कि उसे हल्के में लेने की भूल कतई नहीं की जा सकती है।

    यह भी पढ़ें- हाय दईया ये क्या हो गया! T20I के सारे रिकॉर्ड हुए ध्वस्त, अर्जेंटीना महिला टीम ने 20 ओवर में कूट दिए 427 रन

    ढह गई इंग्लिश बल्लेबाजी

    वनडे और टी-20 की चैंपियन टीम इंग्लैंड की टीम में एक से बढ़कर एक धुरंधर बल्लेबाज थे, लेकिन अफगानिस्तान के गेंदबाजों के आगे इन्होंने हथियार डाल दिए। मुजीब उर रहमान (3/51), राशिद खान (3/37) और मोहम्मद नबी (2/16) की स्पिन तिकड़ी के अलावा तेज गेंदबाज नवीन उल हक और फजलहक फारूकी ने इंग्लिश बल्लेबाजों पर पूरी तरह शिकंजा कसके रखा।

    खबरें और भी

    यह भी पढे़ं- ENG vs AFG: अफगानिस्तान की ऐतिहासिक जीत, इंग्लैंड को 69 रन से हराकर किया बड़ा उलटफेर