विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ENG vs IND 2nd ODI Live Streaming: बदल गया दूसरे वनडे का समय, फ्री में ऐसे देख पाएंगे यह मुकाबला

Updated: Wed, 15 Jul 2026 01:02 PM (IST)

बुधवार को बर्मिंघम में खेले गए पहले मुकाबले में शुभमन गिल की कप्‍तानी वाली टीम ने इंग्‍लैंड को 6 विकेट से शिकस्‍त दी।

सीरीज जीतने पर नजर

सीरीज जीतने पर नजर

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। इंग्‍लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज गंवाने वाली भारतीय टीम ने वनडे की शुभ शुरुआत की। बुधवार को बर्मिंघम में खेले गए पहले मुकाबले में शुभमन गिल की कप्‍तानी वाली टीम ने इंग्‍लैंड (India vs England) को 6 विकेट से शिकस्‍त दी। इस मैच में विराट कोहली (Virat Kohli) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का बल्‍ला नहीं चला। रोहित शर्मा ने 21 गेंदों पर 11 रन की पारी खेली तो विराट ने 6 गेंदों पर 5 रन बनाए।

अब दूसरे वनडे में दोनों की नजर अपने प्रदर्शन में सुधार करने पर होगी। दूसरी ओर टीम इंडिया का इरादा सीरीज जीतने का होगा। इतना ही नहीं दूसरे वनडे का समय भी बदल गया है। ऐसे में आइए जानते हैं कि यह मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा? साथ ही आप इसे टीवी और मोबाइल (IND vs ENG 2nd ODI Live Streaming) पर कैसे देख सकते हैं?

लाइव स्‍ट्रीमिंग डिटेल

कब खेला जाएगा भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे मुकाबला?

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे मैच 16 जुलाई, गुरुवार को खेला जाएगा।

कहां खेला जाएगा भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे मुकाबला?

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे मैच सोफिया गार्डन्स, कार्डिफ में खेला जाएगा।

कितने बजे शुरू होगा भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे मुकाबला?

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे मैच भारतीय समयानुसार शाम 5:30 बजे शुरू होगा जबकि टॉस 5 बजे होगा। इस मुकाबले के समय में बदलाव हुआ है। सीरीज का पहला वनडे दोपहर 3:30 बजे शुरू हुआ था।

टीवी पर कहां देख सकते हैं भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे मुकाबला?

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे मैच टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर देखा जा सकता है।

कहां देख सकते हैं भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे वनडे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग?

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे वनडे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव एप और जियो हॉटस्टार एप पर देखी जा सकती है। मुकाबले से जुड़ी सभी अपडेट, मैच रिपोर्ट और अन्‍य खबरें आप दैनिक जागरण एप और वेबसाइट पर भी पढ़ सकते हैं।

भारतीय टीम

रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ईशान किशन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़, प्रिंस यादव, शिवम दुबे, प्रसिद्ध कृष्णा।

इंग्लैंड टीम

बेन डकेट, विल जैक्स, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, सैम करन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, साकिब महमूद, टॉम बैंटन, जोश टोंग, गस एटकिंसन, जेम्स कोल्स, रेहान अहमद।

यह भी पढ़ें- ENG vs IND: '300-320 रन का लक्ष्‍य भी हासिल कर लेते', इंग्‍लैंड को पहले वनडे में रौंदने के बाद Shubman Gill ने दिखाए तेवर

यह भी पढ़ें- IND vs ENG: अक्षर पटेल और वॉशिंगटन की 'सुंदर' बल्लेबाजी से भारत ने इंग्लैंड को हराया, टीम इंडिया को 4 महीने बाद मिली जीत