विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Ben Stokes से छीनी जाएगी इंग्लैंड की टेस्ट कप्तानी? नाइटक्लब विवाद के बाद ECB की जांच शुरू; एटकिंसन भी फंसे

Updated: Tue, 09 Jun 2026 08:42 AM (IST)

ईसीबी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के बाद टीम प्रोटोकॉल के कथित उल्लंघन के लिए इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स और तेज गेंदबाज गस एटकिंसन के खिलाफ जांच शुरू की है।

ENG vs NZ: स्टोक्स-एटकिंसन दूसरे टेस्ट से हो सकते हैं बाहर

ENG vs NZ: स्टोक्स-एटकिंसन दूसरे टेस्ट से हो सकते हैं बाहर

HighLights

  1. स्टोक्स और एटकिंसन नाइट क्लब विवाद में फंसे

  2. न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट जीतने के बाद हुई घटना

  3. ENG vs NZ के दूसरे टेस्ट से हो सकते हैं दोनों बाहर

डिजिटल डेस्क, जागरण दिल्ली। Ben Stokes Gus Atkinson Nightclub: न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले इंग्लैंड टीम की तैयारियों को बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने कप्तान बेन स्टोक्स और तेज गेंदबाज गस एटकिंसन के खिलाफ टीम प्रोटोकॉल के कथित उल्लंघन की जांच शुरू कर दी है। 

ENG vs NZ: स्टोक्स-एटकिंसन दूसरे टेस्ट से हो सकते हैं बाहर

ईसीबी ने मंगलवार को कहा, दोनों खिलाड़ी न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट की समाप्ति के बाद सोमवार तड़के एक नाइट क्लब में मौजूद थे। बोर्ड फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रहा है और अतिरिक्त जानकारी जुटाई जा रही है। हालांकि ईसीबी ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि नाइट क्लब में वास्तव में क्या हुआ था और कथित उल्लंघन की प्रकृति क्या है। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ हो पाएगी।

माना जा रहा है कि दोषी पाए जाने पर दोनों को दूसरे टेस्ट से बाहर किया जा सकता है। इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का दूसरा टेस्ट 17 जून से लंदन के ओवल मैदान पर खेला जाएगा। ईसीबी ने कहा, न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच समाप्त होने के बाद टीम प्रोटोकाल के उल्लंघन की जांच की जा रही है। बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन सोमवार सुबह तड़के एक नाइटक्लब में मौजूद थे, जहां यह घटना हुई। 

पहले टेस्ट में इंग्लैंड की जीत के बाद हुई घटना

बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया कि जांच पूरी होने तक किसी तरह का फैसला नहीं लिया जाएगा। साथ ही दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम की घोषणा भी बाद में की जाएगी। यह विवाद ऐसे समय सामने आया है जब इंग्लैंड ने लार्ड्स में खेले गए पहले टेस्ट में न्यूजीलैंड को 115 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई है।

टीम के कप्तान स्टोक्स और तेज गेंदबाज एटकिंसन इस जीत के प्रमुख नायकों में शामिल थे। विशेष रूप से एटकिंसन ने पहले टेस्ट में शानदार प्रदर्शन करते हुए सात विकेट लिए थे और इंग्लैंड की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। ऐसे में दोनों खिलाड़ियों की संभावित अनुपस्थिति दूसरे टेस्ट से पहले इंग्लैंड के लिए चिंता का विषय बन सकती है।