यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
ENG vs PAK 2nd T20I Live Streaming: भारत में फ्री में देख सकते हैं इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान का लाइव मैच, जानिए धांसू तरीके
इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच चार मैचों की टी20I सीरीज का दूसरा मैच 25 मई को बर्मिंघम में खेला जाना है। सीरीज का पहला मुकाबला बारिश के चलते रद्द हुआ था ...और पढ़ें

HighLights
- ENG vs PAK: इंग्लैंड बनाम पाकस्तान का दूसरा टी20 मैच 25 मई को खेला जाएगा
- ENG vs PAK: बर्मिंघम में खेला जाएगा इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान का मैच
- ENG vs PAK: टी20 विश्व कप 2024 से पहले दोनों टीमों के लिए ये सीरीज काफी अहम
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंग्लैंड और पाकिस्तान (ENG vs PAK 2nd T20I) के बीच चार मैचों की टी20I सीरीज खेली जा रही है, जिसका पहला टी20 इंटरनेशनल मैच बारिश की भेंट चढ़ा था। अब दूसरा टी20I मैच 25 मई को बर्मिंघम में खेला जाना है। टी20 विश्व कप 2024 के लिहाज से दोनों टीमों के लिए ये सीरीज काफी अहम है।
पाकिस्तान (Pakistan Cricket Team) की टीम इस वक्त शानदार लय में चल रही है, जहां टीम ने हाल ही में आयरलैंड को तीन मैचों की टी20 सीरीज में 2-1 से मात देकर सीरीज अपने नाम की थी। वहीं, दूसरी तरफ मौजूदा आईपीएल 2024 में हिस्सा ले रहे इंग्लैंड के सभी खिलाड़ी पाकिस्तान के खिलाफ घरेलू सीरीज में हिस्सा लेने के लिए टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया है।
इंग्लैंड टीम (England Cricket Team) को तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की लंबे समय बाद वापसी से मजबूत मिलेगी। वहीं, फैंस की नजरें हैरी ब्रूक और डेविड मलान पर भी होगी। ऐसे में जानते हैं कब, कहां और कैसे फैंस भारत में इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान का दूसरा टी20 इंटरनेशनल मैच फ्री में देख सकते हैं।
कब खेला जाएगा ENG vs PAK का दूसरा टी20I मैच?
इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान का दूसरा टी20I मैच 25 मई को खेला जाना है।
कहां खेला जाएगा ENG vs PAK 2nd T20I?
इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान का दूसरा टी20I मैच 25 मई को बर्मिंघम में खेला जाना है।
कितने बजे से खेला जाएगा ENG vs PAK 2nd T20I मैच?
इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान का दूसरा टी20I मैच भारतीय समयानुसार रात के 11 बजे से खेला जाना है।
जानिए ENG vs PAK T20I का पूरा शेड्यूल?
इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान के बीच चार मैचों की टी20I सीरीज है, जिसका पहला मैच 22 मई को बारिश से प्रभावित रहा। दूसरा मैच- 25 मई, तीसरा मैच- 28 मई और चौथा मैच- 30 मई को खेला जाना है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें: MS Dhoni के रिटायरमेंट को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट, CSK ने बताया क्या है माही का फ्यूचर प्लान
किस चैनल पर देख सकते हैं ENG vs PAK 2nd T20I का लाइव टेलीकास्ट?
इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान का दूसरा टी20I मैच का लाइव टेलीकास्ट भारत में आप नहीं देख पाएंगे।
कैसे देख सकते हैं ENG vs PAK 2nd T20I की लाइव स्ट्रीमिंग?
इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान के दूसरे टी20I मैच की लाइव स्ट्रीमिंग फैंस फैनकोड ऐप पर देख सकते हैं।
ENG vs PAK 2nd T20I: इंग्लैंड और पाकिस्तान की स्क्वाड
इंग्लैंड- जोस बटलर (कप्तान), मोईन अली, जोफ्रा आर्चर, जॉनी बेयरस्टो, हैरी ब्रूक, सैम करन, बेन डकेट, टॉम हार्टली, विल जैक्स, क्रिस जोर्डन, लियाम लिविंगस्टन, आदिल राशिद, फिल साल्ट (विकेटकीपर), रीस टोप्ली और मार्क वुड
पाकिस्तान- बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान(विकेटकीपर), साइम अयूब, फखर जमान, इरफान खान, इफ्तिखार अहमद, उस्मान खान (विकेटकीपर), आजम खान (विकेटकीपर), शादाब खान, इमाद वासिम, शाहीन शाह अफरीदी, मोहम्मद आमिर, नसीम शाह, हारिस राउफ, अब्बास अफरीदी, अबरार अहमद, हसन अली, सलमान अली अगा