ENG vs PAK: पाकिस्तान के बल्लेबाजों को खेलना नहीं आता! रोबिन्सन और आर्चर के सामने थर-थर कांपे; इंग्लैंड ने कर दी फजीहत
इंग्लैंड के गेंदबाजों ने पाकिस्तानी बल्लेबाजों का जमकर परेशान किया और उसकी पहली पारी महज 110 रनों पर ही ढेर कर दी।
-1787979167543_m.webp)
इंग्लैंड के गेंदबाजों ने ढाया कहर

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ओली रोबिन्सन और जोफ्रा आर्चर की घातक गेंदबाजी के सामने पाकिस्तान के बल्लेबाजों की कलाई खुल गई। हाल ये रहा कि पाकिस्तान के बल्लेबाज कांपते रहे और एक के बाद एक करके जल्दी-जल्दी पवेलियन लौटे। नतीजन लॉर्ड्स में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन पाकिस्तान की पहली पारी महज 110 रनों पर ढेर हो गई थी।
इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 290 रन बनाए थे। दूसरी पारी में वह 180 रनों की बढ़त लेकर उतरी और स्टम्पस तक उसने अपनी दूसरी पारी में तीन विकेट खोकर 81 रन बना लिए हैं जिससे उसकी बढ़त 261 तक पहुंच गई है।
पाकिस्तान का हुआ बुरा हाल
इंग्लैंड ने दिन की शुरुआत नौ विकेट के नुकसान पर 248 रनों के साथ की थी। गस एटकिंसन और जोश टंग ने टीम को 290 तक पहुंचाया। एटकिंसन 45 रन बनाकर मोहम्मद अली की गेंद पर बोल्ड हुए। वहीं टंग 30 रन बनाकर नाबाद रहे। पाकिस्तान की तरफ से मोहम्मद अब्बास ने चार विकेट लिए। मोहम्मद अली के हिस्से तीन विकेट लिए। खुर्रम शहजाद और अली उस्मान ने एक-एक विकेट लिया।
इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान टीम की बल्लेबाज ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। अजान अवैस और सउद शकील ही दो बल्लेबाज रहे जो दहाई के अंक में पहुंच सके। अजान ने 46 और शकील ने 18 रन बनाए। कप्तान बाबर आजम सिर्फ आठ रन ही बना सके। आर्चर ने विकेट लेने की शुरुआत की जो लगातार चलती रही और पाकिस्तानी टीम 37.2 ओवरों में ही पवेलियन लौट गई। रोबिन्सन ने चार और आर्चर ने तीन विकेट लिए। टंग के हिस्से दो सफलताएं आईं।
इंग्लैंड भी परेशान
देखा जाए तो इंग्लैंड की दूसरी पारी की शुरुआत भी कुछ खास नहीं रही। दूसरे ही ओवर में बेन डकेट एक रन बनाकर शहजाद की गेंद पर आउट हो गए। 13 रनों के कुल स्कोर पर जॉर्डन कॉक्स को शहजाद ने पवेलियन की राह दिखाई। कप्तान जो रूट 24 रन बनाकर अली का शिकार बने। इमिलियो गे और हैरी ब्रूक इस समय क्रीज पर हैं। इमिलियो ने 30 और ब्रूक सात रन बना चुके हैं।
