Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ENG के 7 में से 5 कप्तान पड़ोसी देश के खिलाफ शून्य पर हुए आउट, लिस्ट में पूर्व चैंपियन खिलाड़ी का भी नाम शामिल

    By Umesh KumarEdited By: Umesh Kumar
    Updated: Sat, 23 Sep 2023 11:05 PM (GMT+05:30)

    आयरलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ठोस शुरुआत की। सॉल्ट और विल जैक्स ने पहले विकेट के लिए 55 रन ...और पढ़ें

    आयरलैंड के खिलाफ इंग्लैंड टीम। फोटो- एपी
    आयरलैंड के खिलाफ इंग्लैंड टीम। फोटो- एपी

    नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। इंग्लैंड और आयरलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 23 सितंबर को आयोजित है। सीरीज का पहला मैच बारिश के चलते बिना एक भी गेंद डाले रद्द हो गया था। आयरलैंड के खिलाफ इंग्लैंड टीम का नेतृत्व जैक क्रॉली कर रहे हैं। दूसरे वनडे मैच में इंग्लैंड टीम के नाम अनोखा रिकॉर्ड दर्ज हो गया।

    आयरलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ठोस शुरुआत की। सॉल्ट और विल जैक्स ने पहले विकेट के लिए 55 रन जोड़े। सॉल्ट 28 रन बनाकर पवेलियन लौटे। विल जैक्स ने 94 रन की पारी खेली। वहीं, कप्तान जैक क्रॉली बिना खाता खोले आउट हो गए। क्रॉली का विकेट गिरते ही इंग्लैंड टीम के नाम एक अनोखा रिकॉर्ड दर्ज हो गया।

    इन कप्तानों के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

    दरअसल, इंग्लैंड के 7 कप्तानों में 5 पांच कप्तान यूरोपियन देश के खिलाफ शून्य पर आउट हुए हैं। इसकी शुरुआत साल 2019 में हुई थी जब इयोन मोर्गन आयरलैंड के खिलाफ शून्य पर आउट हुए थे। दोबारा इयोन मोर्गन अपनी होम कंट्री यानी आयरलैंड के खिलाफ 2020 में शून्य पर आउट हुए।

    साल 2022 में मोर्गन नीदरलैंड के खिलाफ शून्य पर आउट हुए। वहीं, साल 2022 में ही मोर्गन एक बार फिर नीदरलैंड के खिलाफ शून्य पर आउट हुए। अब जैक क्रॉली अपने पड़ोसी देश के खिलाफ शून्य पर आउट हुए हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Sachin tendulkar ने PM Modi को दिया खास तोहफा, 330 करोड़ की लागत से Varanasi में बनेगा भव्य स्टेडियम

    एक कप्तान दो बार विदेशी टीम के खिलाफ शून्य पर हुआ आउट

    एक कप्तान दो बार विदेशी टीमों के खिलाफ शून्य पर आउट हुआ है और वह कोई और नई जोस बटलर हैं। साल 2019 में पाकिस्तान के खिलाफ जोस बटलर शून्य पर आउट हुए थे। वहीं, दूसरी बार साल 2021 में इंडिया के खिलाफ शून्य पर आउट हुए। इयोन मोर्गन पड़ोसी देश के खिलाफ सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने इंग्लैंड के कप्तान हैं।

    यह भी पढ़ें- हसन ने पहले किया मांकड़िग फिर कप्तान लिटन ने बुलाया वापस; खेल भावना देख कीवी खिलाड़ी ने लगा लिया गले