विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ENG Playing 11: पहले टेस्‍ट के लिए इंग्‍लैंड ने किया प्‍लेइंग 11 का एलान; बेथेल, वोक्स और ब्रायडन कार्से की वापसी

Published: Wed, 18 Jun 2025 07:20 PM (IST)

भारत के खिलाफ पहले टेस्‍ट से पहले इंग्‍लैंड ने अपनी प्‍लेइंग का एलान कर दिया है। 5 टेस्‍ट मैचों की ...और पढ़ें

3 नंबर पर खेलेंगे ओली पोप। इमेज- एक्‍स
3 नंबर पर खेलेंगे ओली पोप। इमेज- एक्‍स

HighLights

  1. 20 जून से शुरू हो रही टेस्‍ट सीरीज
  2. हेडिंग्ले मैदान पर खेला जाएगा पहला मैच
  3. ओली पोप नंबर 3 पर खेलते नजर आएंगे

 स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ पहले टेस्‍ट से पहले इंग्‍लैंड ने अपनी प्‍लेइंग का एलान कर दिया है। 5 टेस्‍ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 20 जून से लीड्स के हेडिंग्ले मैदान पर खेला जाएगा। ओली पोप नंबर 3 पर खेलते हुए नजर आएंगे। वहीं जैकब बेथेल, क्रिस वोक्स और ब्रायडन कार्से की प्‍लेइंग 11 में वापसी हुई है।

ECB द्वारा जारी की गई विज्ञप्ति के मुताबिक, इंग्लैंड की मेंस टीम ने शुक्रवार से हेडिंग्ले में भारत के खिलाफ रोथसे के पहले टेस्ट के लिए अपनी प्‍लेइंग 11 की घोषणा कर दी है। वारविकशायर के ऑलराउंडर क्रिस वोक्स दिसंबर के बाद पहली बार टीम में लौटे हैं। डरहम के तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्से घरेलू जमीं पर अपना पहला टेस्ट खेलेंगे, उन्होंने पाकिस्तान और न्यूजीलैंड में अपने पिछले पांच टेस्ट मैच खेले हैं।

इंग्‍लैंड का मिडिल ऑर्डर मजबूत

इंग्लैंड ने जैक क्रॉली और बेन डकेट की सलामी जोड़ी को टॉप ऑर्डर की जिम्मेदारी सौंपी है। दोनों सलामी बल्लेबाज शानदार फॉर्म में हैं। हाल ही में चार दिवसीय टेस्ट में जिम्बाब्वे पर इंग्लैंड की जीत में इन दोनों की जोड़ी ने अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने पहले मैच में दोहरा शतकीय साझेदारी की और शतक भी जड़े। इंग्‍लैंड का मिडिल ऑर्डर मजबूत है।

मध्य क्रम में ओली पोप, पूर्व कप्तान जो रूट, हैरी ब्रूक और मौजूदा कप्तान बेन स्टोक्स शामिल हैं। सभी की निगाहें रूट पर होंगी, जो इंग्लैंड के सबसे भरोसेमंद टेस्ट बल्लेबाज हैं और वेस्टइंडीज के खिलाफ हाल ही में हुई वनडे सीरीज में मैच विनिंग पारी खेली। हैरी ब्रूक घर पर अपना दबदबा कायम करना चाहेंगे। बेन स्टोक्स पूरी तरह से फिट हो गए हैं,वह बल्‍लेबाजी में गहराई देंगे। विकेटकीपर जेमी स्मिथ नंबर 7 पर नजर आएंगे। नंबर 8 पर ऑलराउंडर क्रिस वोक्स मैदान में उतरेंगे।

पहले टेस्‍ट के लिए इंग्‍लैंड की प्‍लेइंग 11

जैक क्रॉली, ⁠बेन डकेट, ⁠ओली पोप, जो रूट, ⁠हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्‍तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, ⁠ब्राइडन कार्स, जोश टंग, शोएब बशीर।

टेस्‍ट सीरीज के लिए भारतीय टीम

शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नीतीश रेड्डी, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव।

टेस्‍ट सीरीज का शेड्यूल

  • पहला टेस्‍ट: 20 से 24 जून
  • दूसरा टेस्‍ट: 2 से 6 जुलाई
  • तीसरा टेस्‍ट: 10 से 14 जुलाई
  • चौथा टेस्‍ट: 23 से 27 जुलाई
  • 5वां टेस्‍ट: 31 जुलाई से 4 अगस्‍त

ये भी पढ़ें: IND vs ENG Test: नंबर-4 पर किसे मिलेगा मौका? प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में ऋषभ पंत ने उठाया कई राज से पर्दा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।