Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ENG vs IND 2nd T20I: दूसरे मैच के लिए इंग्‍लैंड की प्‍लेइंग 11 का एलान, जोश टंग टी20I डेब्‍यू के लिए तैयार

    Updated: Fri, 03 Jul 2026 06:46 PM (IST)

    भारत और इंग्‍लैंड के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार को मैनचेस्टर के एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेला जाएगा। ...और पढ़ें

    इंग्‍लैंड टीम

    इंग्‍लैंड टीम

    HighLights

    1. इंग्‍लैंड टीम ने प्‍लेइंग 11 में किए 2 चेंज

    2. 4 जुलाई को खेला जाएगा दूसरा टी20

    3. भारत-इंग्‍लैंड का पहला मैच रद हुआ

    स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत और इंग्‍लैंड के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार को मैनचेस्टर के एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए इंग्‍लैंड ने अपनी प्‍लेइंग 11 का एलान कर दिया है।

    हैरी ब्रूक ने टीम में 2 बदलाव किए हैं। जोफ्रा आर्चर को अंतिम 11 में शामिल किया गया है। वहीं जोश टंग T20 इंटरनेशनल डेब्‍यू के लिए तैयार हैं। पहले मैच में कमाल की गेंदबाजी करने वाले साकिब महमूद और ल्यूक वुड को प्लेइंग 11 से बाहर कर दिया गया है।

    इंग्‍लैंड की प्‍लेइंग 11

    फिल सॉल्ट, जोस बटलर, हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद, जोश टंग।

    टी20 सीरीज का शेड्यूल

    • पहला टी20: रद हुआ
    • दूसरा टी20: 4 जुलाई
    • तीसरा टी20: 7 जुलाई
    • चौथा टी20: 9 जुलाई
    • पांचवां टी20: 11 जुलाई

    इंग्लैंड की टी20 टीम

    फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, साकिब महमूद, आदिल राशिद, ल्यूक वुड, जॉर्डन कॉक्स, जेम्स कोल्स, रेहान अहमद, सोनी बेकर।

    पहला टी20 रद हुआ था

    भारत और इंग्‍लैंड के बीच चेस्टर-ले-स्ट्रीट में खेला गया मैच रद हुआ था। टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 189 रन बनाए थे। इसके बाद बारिश के कारण दूसरी पारी शुरू ही नहीं हो सकी थी। भारत की ओर से अभिषेक शर्मा और कप्‍तान श्रेयस अय्यर ने अर्धशतक लगाया था।

    खबरें और भी

    अभिषेक शर्मा ने 24 गेंदों पर 59 रन की पारी खेली थी। इस दौरान उन्‍होंने 6 चौके और 4 छक्‍के लगाए थे। वहीं अय्यर ने 47 गेंदों पर 68 रन बनाए थे। अं‍त में शिवम दुबे ने 21 गेंदों पर 42 रन जड़ दिए थे। संजू सैमसन, ईशान किशन और तिलक वर्मा पहले मुकाबले में फेल रहे थे। साकिब महमूद ने सबसे ज्‍यादा 3 विकेट चटकाए थे। 

    यह भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी को आखिर क्‍यों मिलना चाहिए T20I में डेब्‍यू? 3 प्रमुख कारण सबके सामने आए

    यह भी पढ़ें- ENG vs IND 2nd T20I Live Streaming: इंडिया वर्सेस इंग्लैंड मैच का टाइम बदला, टीवी-मोबाइल पर ऐसे देखें यह टक्‍कर