ENG vs SL: श्रीलंका सीरीज के लिए इंग्लैंड की T20 और ODI टीम का एलान, 2 अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिला मौका
इंग्लैंड मेंस टीम के सेलेक्टर्स ने श्रीलंका के खिलाफ होने वाली T20 और ODI सीरीज के लिए 16-16 खिलाड़ियों वाली दो टीमें चुनी हैं।

इंग्लैंड मेंस टीम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंग्लैंड मेंस टीम के सेलेक्टर्स ने श्रीलंका के खिलाफ होने वाली T20 और ODI सीरीज के लिए 16-16 खिलाड़ियों वाली दो टीमें चुनी हैं। ओपनिंग बल्लेबाज एन्यूरिन डोनाल्ड को T20 सीरीज के लिए पहली बार इंग्लैंड टीम में चुना गया है। वहीं कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेलने वाले गेंदबाज हेनरी क्रोकॉम्ब को ODI सीरीज के लिए चुना गया है।
जेमी ओवरटन दोनों टीमों में वापसी कर रहे हैं। जांघ की चोट के कारण वे भारत के खिलाफ वाइट-बॉल सीरीज नहीं खेल पाए थे। फिल सॉल्ट दाहिनी जांघ की चोट के कारण इस सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं हैं, जबकि जैकब बेथेल के चोटिल घुटने की इस हफ्ते की शुरुआत में सफल सर्जरी हुई है।
इंग्लैंड मेंस T20 टीम
हैरी ब्रूक (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, सॉनी बेकर, टॉम बैंटन, जोस बटलर, जेम्स कोल्स, जॉर्डन कॉक्स, लियाम डॉसन, एन्यूरिन डोनाल्ड, बेन डकेट, विल जैक्स, साकिब महमूद, जेमी ओवरटन, आदिल रशीद, जोश टोंग।
इंग्लैंड मेंस वनडे टीम
हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, टॉम बैंटन, सॉनी बेकर, जोस बटलर, जॉर्डन कॉक्स, हेनरी क्रोकॉम्बे, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, आदिल रशीद, जो रूट, जोश टोंग।
We've announced our squads for England Men's upcoming white-ball series against Sri Lanka 🦁
— England Cricket (@englandcricket) September 4, 2026
Read more: https://t.co/vzzZv84NV3 pic.twitter.com/XkHLBGCqsx
टी20 सीरीज का शेड्यूल
- पहला T20: मंगलवार 15 सितंबर
- दूसरा T20: गुरुवार 17 सितंबर
- तीसरा T20: शनिवार 19 सितंबर
वनडे सीरीज का शेड्यूल
- पहला ODI: मंगलवार 22 सितंबर
- दूसरा ODI: गुरुवार 24 सितंबर
- तीसरा ODI: रविवार 27 सितंबर
इंग्लैंड की मेंस टीम के नेशनल सेलेक्टर मार्कस नॉर्थ ने कहा, "एन्यूरिन डोनाल्ड और हेनरी क्रोकॉम्बे दो होनहार खिलाड़ी हैं, जिन्होंने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के दम पर अपनी जगह बनाई है। एन्यूरिन का डर्बीशायर के लिए वाइटैलिटी ब्लास्ट और ट्रेंट रॉकेट्स के लिए 'द हंड्रेड' में सीजन बहुत शानदार रहा है, जबकि हेनरी ऐसे खिलाड़ी हैं जिन पर हमारी नजर पूरी गर्मियों से थी।"
