विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

England vs South Africa: अहम मैच में साउथ अफ्रीका ने कर दिया कप्तान को किया बाहर! बावुमा के साथ पहले भी हो चुका है ऐसा

Published: Sat, 01 Mar 2025 03:38 PM (IST)

साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा इंग्लैंड के खिलाफ मैच में नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह जब एडन मार्करम ...और पढ़ें

इंग्लैंड के खिलाफ नहीं खेल रहे हैं टेम्बा बावुमा
इंग्लैंड के खिलाफ नहीं खेल रहे हैं टेम्बा बावुमा

HighLights

  1. टेम्बा बावुमा को इंग्लैंड के खिलाफ नहीं मिला मौका
  2. एडेन मार्करम कर रहे हैं कप्तानी
  3. साउथ अफ्रीका का भविष्य दांव पर

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। साउथ अफ्रीका चैंपियंस ट्रॉफी-2025 में सेमीफाइनल में जाने की करीब है। उसका सामना आज यानी एक मार्च को कराची के नेशनल स्टेडियम में इंग्लैंड से है। इस मैच में साउथ अफ्रीका को जीत चाहिए और वह अंतिम-4 में जगह बना लेगी। लेकिन इस मैच में टीम मैनेजमेंट ने कप्तान टेम्बा बावुमा को ही बाहर कर दिया। टॉस के समय उनकी जगह एडेन मार्करम कप्तानी करने आए।

ये देख हर कोई हैरान रह गया। टॉस इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने जीता जो बतौर कप्तान अपना आखिरी मैच खेल रहे हैं। साउथ अफ्रीका की टीम इस मैच में पहले गेंदबाजी कर रही है।

ये बताई है वजह

मार्करम ने टॉस के समय बताया कि बावुमा की तबीतय खरबा है और इसी कारण वह इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। हालांकि, ऐसा कई बार देखने को मिला है कि साउथ अफ्रीका अहम मैचों में बावुमा को बाहर कर देता है और इसका कारण बावुमा की धीमी बल्लेबाजी होती है। हालांकि, इस बार ऐसा नहीं दिख रहा है क्योंकि टीम में दो खिलाड़ी बीमार हैं। बावुमा के साथ टीम के सलामी बल्लेबाज टोनी डी जॉर्जी भी बीमार है और इस मैच में नहीं खेल रहे हैं।

ट्रिस्टन स्टब्स इस मैच में ओपनिंग करेंगे। मिडिल ऑर्डर में हेनरिक क्लासेन की वापसी हुई है। उनके आने से टीम के बल्लेबाजी क्रम को रफ्तार मिलेगी। क्लासेन तेजी से रन बनाने के लिए जाने जाते हैं।

इंग्लैंड ने किया एक बदलाव

इंग्लैंड की टीम भी इस मैच में एक बदलाव के साथ उतरी है। इस मैच में मार्क वुड की जगह साकिब महमूद को प्लेइंग-11 में चुना गया है। इंग्लैंड की टीम पहले ही सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई है। इस मैच में उसकी कोशिश जीत के सात विदाई लेने की होगी। जोस बटलर बतौर इंग्लैंड के वनडे कप्तान के तौर पर अपना आखिरी मैच खेल रहे हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।