यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
ENG Vs WI T20I Live Streaming: भारत में कब और कहां देख सकते हैं मैच? करना होगा यह आसान काम
ENG Vs WI 1st T20I Live Streaming इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में क्लीन स्वीप किया। तीन मैच की सीरीज 3-0 से जीती। अब दोनों टीमें टी20I सीरीज ...और पढ़ें

HighLights
- इंग्लैंड ने वनडे सीरीज पर किया कब्जा
- 6 जून से शुरू होगी टी20I सीरीज
- वेस्टइंडीज लेना चाहेगा बदला
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ENG Vs WI, 1st T20I: वनडे सीरीज में वेस्टइंडीज पर क्लीन स्वीप करने के बाद इंग्लैंड टी20I सीरीज के लिए तैयार है। तीन टी20I मैच की सीरीज का आगाज 6 जून से होगा। डरहम के रिवरसाइड ग्राउंड, चेस्टर ले स्ट्रीट में पहला मुकाबला खेला जाएगा। वनडे में मिली हार के बाद वेस्टइंडीज वापसी करना चाहेगी।
गौरतलब हो कि इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज 3-0 से जीती। अब मेजबान टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20I में भी उसी फॉर्म को बरकरार रखना चाहेगी। वेस्टइंडीज तीन टी20I मैच खेलेगा जो क्रमशः 6, 8 और 10 जून को डरहम, ब्रिस्टल और साउथेम्प्टन में खेले जाएंगे।
क्रिकेट फैंस भारत में इस सीरीज का लुत्फ उठा सकते हैं। इसके लिए आपको यहां पूरी जानकारी दी गई है।
ENG Vs WI, 1st T20I लाइव स्ट्रीमिंग की जानकारी;-
इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच पहला टी20I मैच कब और कहां खेला जाएगा?
इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच पहला टी20I मैच शुक्रवार को रात 11:00 बजे रिवरसाइड ग्राउंड, चेस्टर-ले-स्ट्रीट में खेला जाएगा।
इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज 2025 मैच का प्रसारण कौन से टीवी चैनल पर देख सकते हैं?
इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज सीरीज का प्रसारण भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा।
इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच पहले टी20I मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें ?
इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग सोनीलिव और फैनकोड ऐप और वेबसाइट पर किया जाएगा। साथ ही फैंस जागरण डॉट कॉम पर भी मैच से जुड़ी हुई खबरें पढ़ सकते हैं।