विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs ENG: भारत की जीत पर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर को लगी मिर्ची, हिंदुस्तान का खून खौलाने वाला दे दिया बयान

Published: Wed, 06 Aug 2025 04:07 PM (IST)

भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ने शब्बीर अहमद ने टीम पर बॉल टेंपरिंग का आरोप लगाया ...और पढ़ें

भारत ने 2-2 से ड्रॉ कराई सीरीज। फोटो- PTI
भारत ने 2-2 से ड्रॉ कराई सीरीज। फोटो- PTI

HighLights

  1. पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर ने दिया विवादित बयान
  2. शब्बीर अहमद ने भारत पर लगाया बॉल टेंपरिंग का आरोप
  3. भारत ने आखिरी टेस्ट जीत ड्रॉ कराई सीरीज

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंग्लैंड के खिलाफ द ओवल में रोमांचक टेस्ट मैच जीतने पर पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी भारत पर बड़ा आरोप लगाया है। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शब्बीर अहमद ने हैरान करने वाला आरोप लगाते हुए कहा कि भारत ने टेस्ट मैच जीतने के लिए वैसलीन का उपयोग किया था। अहमद ने भारत पर बॉल टेंपरिंग करने का आरोप लगाया।

भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैच की सीरीज 2-2 से बराबर की। आखिरी टेस्ट मैच में भारत ने दमदार वापसी की ऐतिहासिक कहानी लिखी। इंग्लैंड 374 रन का पीछा करते हुए एक समय 3 विकेट के नुकसान पर 301 रन बना लिए थे। जो रूट और हैरी ब्रूक की निगाहें जम चुकी थी। हैरी ब्रूक का शतक भी पूरा हो गया था।

भारत ने किया जबरदस्त फाइटबैक

हालांकि, सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने मिलकर जबरदस्त फाइटबैक किया और इंग्लैंड को 367 रन पर समेट दिया। भारत ने रोमांचक जीत दर्ज करते हुए 6 रन से जीत दर्ज की। पूरे सीरीज के दौरान द ओवल की पिच गेंदबाजों के लिए सबसे ज्यादा मुफीद रही। पांचवें दिन भी पुरानी गेंद को स्विंग मिल रही थी।

भारत नहीं ली नई गेंद

आखिरी दिन भारत के पास 80 ओवर होने के बाद नई गेंद लेने का मौका था लेकिन कप्तान गिल ने नई गेंद लेने से मना कर दिया। क्योंकि गेंद बेहतरीन तरीके से भी मूव कर रही थी। इसके चलते भारत ने पूरा फायदा उठाया और ऐतिहासिक जीत दर्ज की।

शब्बीर ने लगाया बॉल टेंपरिंग का आरोप

हालांकि, इसके उलट पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शब्बीर ने भारत पर बॉल टेंपरिंग का आरोप लगाया। शब्बीर ने एक्स हैंडल पर लिखा कि अंपायर को बॉल को लैब टेस्ट के लिए भेजना चाहिए। शब्बीर ने लिखा, मुझे लगता है कि भारत ने वैसलीन का उपयोग किया था। 80 ओवर के बाद गेंद चमक रही थी, जैसे कोई नई गेंद हो। ऐसे में अंपायर को बॉल को लैब टेस्ट के लिए भेजनी चाहिए।

भारत के जीत रही बेहद खास

भारत के लिए यह सीरीज बेहद खास रही। यंग टीम बिना रोहित शर्मा और विराट कोहली के उतरी थी। वहीं, जसप्रीत बुमराह भी दो मैच नहीं खेले। इसके अलावा करो या मरो के मुकाबले में टीम ने पंत को भी गंवा दिया। ऋषभ पंत चोट की वजह से पांचवें टेस्ट मैच से बाहर हो गए थे। भारत ने दो मैच हारने के बाद गजब की वापसी और सीरीज 2-2 से ड्रॉ कराई।

यह भी पढ़ें- ICC Rankings: सिराज-प्रसिद्ध ने काटा गदर, यशस्वी ने टॉप-5 में मारी एंट्री; गिल को तगड़ा नुकसान; देखें पूरी लिस्ट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।